Doctor Verified

लाल या काला मटका? गर्मियों में किसमें पानी रखना ज्यादा फायदेमंद होता है

गर्मियों के दौरान काले मटके का पानी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। अगर काले और लाल मटके की तुलना की जाए तो काले मटके में पानी थोड़ा ज्यादा लंबे समय तक ठंडा रह सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
लाल या काला मटका? गर्मियों में किसमें पानी रखना ज्यादा फायदेमंद होता है


Red or Black Pot which one is good to keep water in summers in Hindi: हममें से ज्यादातर लोग गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। फ्रिज का पानी पीना आपके पेट और शरीर को ठंडक जरूर पहुंचाता है, लेकिन कहीं न कहीं सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। पुराने समय में अक्सर लोग मटके का पानी पीते थे। आयुर्वेद के अनुसार मटके का पानी पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है। मटके पानी को प्राकृतिक तौर पर ठंडा करता है, जिसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

अक्सर आपने देखा होगा कि पुराने समय में लोग लाल मटके का पानी पीना पसंद करते थे। बल्कि अभी भी कुछ लोग मटके का ही पानी पीना पसंद करते हैं। आपने देखा होगा कि मटके दो प्रकार के होते हैं काले और लाल मटके। इसे लेकर कई लोग कंफ्यूज रहते हैं कि गर्मियों में कौन से मटके का पानी पीना चाहिए। अगर आप भी इस विषय को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं इसके बारे में। (Red or Black Pot which one is good to keep water in summers in Hindi) -

लाल या काला मटका? गर्मियों में किसमें पानी रखना ज्यादा फायदेमंद होता है

डॉक्टर के मुताबिक गर्मियों के दौरान काले मटके का पानी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। अगर काले और लाल मटके की तुलना की जाए तो काले मटके (Black Pot Water Benefits in Hindi) में पानी थोड़ा ज्यादा लंबे समय तक ठंडा रह सकता है। हालांकि, ज्यादातर घरों में लाल मटके का इस्तेमाल किया जाता है। काले मटके में बैक्टीरिया जल्दी से नहीं पनपते हैं, जिससे मटके का पानी लंबे समय तक चलता है और पीने योग्य रहता है। इस मटके में पानी रखने से पानी में मिनरल्स की भी मात्रा होती है। इससे सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। 

sitting-inside

गर्मियों में शरीर को रखे ठंडा

गर्मियों के दौरान काले मटके में पानी पीने से शरीर और पेट दोनों ठंडा रहता है। काले मटके में पानी काफी ठंडा और नैचुरल रहता है, जिसे पीने से आपकी शरीर प्राकृतिक रूप से ठंडी होती है। हालांकि, लाल मटका पानी को जल्दी ठंडा कर सकता है, लेकिन यह पानी को लंबे समय तक ठंडा नहीं रख सकता है। वहीं, काले मटके में पानी लंबे समय तक ठंडा रह सकता है। काले मटके को कार्बोनी क्ले पॉट भी कहा जाता है। काले मटके एक नहीं, बल्कि कई तरीके की मिट्टी से बने होते हैं। मटके का पानी पीने से आपकी शरीर न केवल ठंडी रहती है, बल्कि इससे आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। 

इसे भी पढ़ें - क्या गर्मियों में गुड़ का पानी पीना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से 

मटके में पानी पीने के फायदे

  1. मटके का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से लाभकारी होता है।
  2. इसे पीने से शरीर को ठंडक का एहसास होता है।
  3. मटके का पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। इससे एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं।
  4. मटके का पानी पीने से आप सनबर्न और सनस्ट्रोक से भी राहत मिलती है।
  5. मटके का पानी पीना पर्यावरण के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
  6. मटके का पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स (Pot Water Removes Toxins in Hindi) का सफाया होता है।
  7. इसे पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है।
  8. मटके का पानी पीने से आपके मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज होती है।

FAQ

  • मटके का पानी कब नहीं पीना चाहिए?

    गर्मियों में मटके का पानी पीना फायदेमंद होता है। लेकिन, बारिश के मौसम में और सर्दियों के मौसम में मटके का पानी पीना नुकसानद यक हो सकता है। इससे कई बार जुकाम हो सकता है। 
  • मटके का ठंडा पानी पीने से क्या होता है?

    मटके का पानी पीने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है साथ ही साथ इसे पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसे पीने से शरीर ठंडा रहता है। 
  • रोजाना फ्रिज का पानी पीने से क्या होता है? 

    रोजाना फ्रिज का पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं होने के साथ ही साथ गले में जलन और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

दर्द में राहत के लिए ये 3 आयुर्वेदिक चीजें हैं बेस्ट नेचुरल पेनकिलर, जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version