Doctor Verified

क्या गर्मियों में गुड़ का पानी पीना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से

गुड़ का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या गर्मियों के दौरान इसका सेवन करना सेफ होता है? लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्मियों में गुड़ का पानी पीना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से


What Happens If We Drink Jaggery Water Daily: गुड़ को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। डेली डाइट में इसे शामिल करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रखता है और बॉडी एनर्जेटिक भी रहती है। खाना खाने के बाद मीठे की क्रेविंग होने पर कई लोग गुड़ खाना ही पसंद करते हैं। इसे खाने से मीठे की क्रेविंग कंट्रोल होती है और आप जंक खाने से बच जाते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में गुड़ का सेवन ज्यादा किया जाता है। सर्दियों में लोग गुड़ को खीर, लड्डू या गज्जक बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन गर्मियों में इसका सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। इस दौरान लोग, गुड़ का पानी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में मन में सवाल आता है कि क्या गर्मियों में गुड़ का सेवन करना सेफ होता है? क्या इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है? इन प्रश्नों के जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

1 (56)

क्या गर्मियों में गुड़ का पानी पीना चाहिए? Can We Drink Jaggery Water In Summer

एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में गुड़ का पानी पीना बिलकुल सेफ है। जब गुड़ को पानी में मिलाया जाता है, तो इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान नहीं होता है। अगर आप गर्मियों में रोज भी इसका सेवन करते हैं, तो भी यह पूरी तरह सेफ होता है। गर्मियों में आप इसका सेवन रोज भी कर सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, आप खाने से एक घंटा पहले या एक घंटे बाद भी गुड़ का पानी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज के रोगी के लिए चीनी से ज्यादा गुड़ फायदेमंद होती है? जानें एक्सपर्ट से 

गर्मियों में गुड़ का पानी पीने के फायदे- Benefits of Jaggery Water In Summer

बॉडी में एनर्जी बनी रहती है- Maintain Energy Level

गुड़ का पानी पीने से बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। गर्मियों में लोग बॉडी को एनर्जेटिक रखने के लिए एनर्जी ड्रिंक पीते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में गुड़ का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से ग्लूकोज लेवल बढ़ता है और बॉडी में एनर्जी भी बनी रहती है।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Good For Digestion

डेली डाइट में गुड़ का पानी शामिल करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। रोज इसका सेवन करने से पाचन अग्नि तेज होती है और खाना ठीक से पचता है।

इसे भी पढ़ें- क्या गुड़ खाने से एसिडिटी कम होती है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

पोषक तत्वों से भरपूर- Full of Nutrients

गुड़ में पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी6 और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके सेवन से इंफेक्शंस और बीमारियों का खतरा दूर होता है।

वेट लॉस के लिए फायदेमंद- Helps In Weight Loss

गर्मियों में अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो गुड़ को डेली डाइट में जरूर शामिल करें। इसके सेवन से बॉडी में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम होने लगता है। साथ ही, इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और आप कम कैलोरी इनटेक करते हैं।

एक्सपर्ट टिप

गर्मियों में आप गुड़ का शरबत बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसमें नींबू, पुदीना और धनिया मिलाकर इसके पोषक तत्व और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं। मात्रा का ध्यान जरूर रखें। क्योंकि, अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करेंगे, तो इससे आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

निष्कर्ष

गर्मियों में गुड़ का पानी पीना पूरी तरह सेफ है। इसे शरबत के तौर पर डेली डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। गर्मियों में इसका सेवन करने से डाइजेशन ठीक रहता है शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

FAQ

  • क्या गुड़ का पानी पीना सेहत के लिए अच्छा है?

    गुड़ का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बनाए रखते हैं। इसका सेवन करने से डाइजेशन इंप्रूव होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। 
  • क्या गुड़ शरीर में गर्मी पैदा करता है?

    आयुर्वेद के मुताबिक गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। इसलिए सर्दियों के दौरान ही गुड़ का सेवन ज्यादा किया जाता है। 
  • क्या गुड़ खाने से एसिडिटी होती है?

    एक्सपर्ट से मुताबिक, गुड़ का सेवन करने से एसिडिटी नहीं होती है। बल्कि, इसका सेवन करने से पाचन क्रिया तेज होती है और खाना ठीक से पचता है। 

 

 

 

Read Next

क्या दही के साथ प्याज खाना सही है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer