Is It Ok To Eat Curd With Onion in Hindi: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए दही और प्याज दोनों का सेवन हमारे लिए सेहतमंद माना जाता है। अधिकतर लोग अपनी डाइट में दही और प्याज दोनों शामिल करने की कोशिश करते हैं, ताकि लू के लक्षणों को कम किया जा सके। कई बार लोग दही में प्याज डालकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या प्याज और दही को एक साथ खाना हमारी सेहत के लिए सही होता है या नहीं? इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। दरअसल, एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जबकि प्याज अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या प्याज और दही को एक साथ खाना सही है? आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-
क्या प्याज और दही एक साथ खा सकते हैं? - Can We Eat Curd And Onion Together in Hindi?
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, दही और कच्चे प्याज को एक साथ खाया जा सकता है। इन्हें एक साथ खाने से किसी तरह की समस्या नहीं होती है। लेकिन, प्याज और दही को एक साथ खाते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि कुछ स्थितियों में ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। कुछ परिस्थितियों में इनका एक साथ सेवन आपके पाचन अग्नि पर भारी पड़ सकता है, इसलिए इनका सेवन हमेशा सोच-समझकर करना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: दही में मोरिंगा पाउडर डालकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस बारे में
टॉप स्टोरीज़
दही और प्याज एक साथ कब न खाएं? - When To Avoid Eating Curd With Onion in Hindi?
1. रात के समय न खाएं
दही और प्याज का सेवन एक साथ रात के समय नहीं करना चाहिए, क्योंकि रात के समय आपकी पाचन शक्ति दिन की तुलना में कम हो जाती है। ऐसे में दही और प्याज दोनों ही भारी और कफ बढ़ाने वाले होते हैं। रात के समय इस मिश्रण को खाने से शरीर में बलगम बढ़ सकता है, जिससे खांसी और जुकाम की समस्या हो सकती है।
2. सर्दियों में खाने से बचें
सर्दियों में शरीर का तापमान पहले से ही बहुत कम होता है। ऐसे में दही और प्याज दोनों की तासीर ठंडी होती है। इसलिए, इनका सेवन आपके शरीर को और ज्यादा ठंडा कर सकता है, जो सर्दी-जुकाम, स्किन एलर्जी और अस्थमा को ट्रिगर कर सकता है।
3. कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में परहेज
अगर आपको बार-बार खांसी, जुकाम, स्किन एलर्जी या अस्थमा की समस्या हो तो आप प्याज और दही का सेवन एक साथ करने से बचें, क्योंकि ये फूड आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या दही खाने से पेट की गर्मी शांत होती है? जानें आयुर्वेदाचार्य से
प्याज और दही का सेवन कब और कैसे करें? - When And How To Eat Curd And Onion Together in Hindi?
कब खाएं: गर्मी के मौसम में तेज लू के दौरान प्याज और दही खाना आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि ये आपके शरीर को ठंडक देने में मदद करता है।
कैसे करें उपयोग: अगर आप दही और प्याज का सेवन एक साथ करना चाहते हैं तो आप भुना हुनआ जीरा, काला नमक, अजवाइन और पुदीना की पत्तियों को इसमें मिलाकर उपयोग कर सकते है। ये न सिर्फ आपके दही और प्याज के मिश्रण का स्वाद बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि गैय और एसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाते हैं।
निष्कर्ष
दही और प्याज का सेवन आयुर्वेद में फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों के मौसम में ये खाना आपके लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इनका सेवन करने से बचना चाहिए, खासकर सर्दियों के मौसम में।
Image Credit: Freepik
FAQ
दही में क्या मिलाकर नहीं खाना चाहिए?
दही में मछली, उड़द की दाल, आम, और मीट मिलाकर खाने से बचना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, दही की ठंडी और खट्टी प्रकृति के कारण, कुछ फूड्स को इनके साथ खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।प्याज शरीर के लिए गर्म है या ठंडा?
प्याज की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। दरअसल, प्याज में क्वेरसेटिन और सल्फर जैसे कंपाउंड होते हैं जो शरीर को ठंड रखने का काम करते हैं।दही कब नहीं खाना चाहिए?
वैसे तो दही हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन, रात के समय दही का सेवन करने से बचना चाहिए।