Doctor Verified

क्या दही खाने से पेट की गर्मी शांत होती है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

गर्मियों के दौरान दही खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या इसके सेवन से पेट की गर्मी शांत होती है? एक्सपर्ट से जानें जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दही खाने से पेट की गर्मी शांत होती है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Is Curd Good For Stomach Heat: गर्मियों में तापमान ज्यादा होने से बॉडी डिहाइड्रेट जल्दी हो जाती है। इसलिए ऐसे में तरल-पदार्थों का सेवन ज्यादा करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में उन सब्जियों और फलों का ज्यादा सेवन करना चाहिए, जो बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इस दौरान शरीर को ठंडा रखने वाली चीजों का सेवन ज्यादा किया जाता है। गर्मियों के दौरान दही का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि गर्मियों में दही खाने से पेट की गर्मी शांत होती है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है या यह महज मिथक है? इसका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-04-30T102654.885

क्या दही खाने से पेट की गर्मी शांत होती है? Does Eating Curd Reduce Stomach Heat

एक्सपर्ट के मुताबिक, दही खाने से पेट की गर्मी शांत होती है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं शांत होती हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन को स्वस्थ रखते हैं। दही ठंडा होता है और इसका सेवन करने की से पाचन अग्नि तेज होती है। लेकिन पेट में मौजूद गर्मी को शांत करने में दही फायदेमंद होता है।

गर्मियों में दही का सेवन करने के फायदे- Benefits of Eating Curd In Summer

गर्मियों में दही खाने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। दही शरीर को ठंडा रखता है और इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है। इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो गट हेल्थ को इम्प्रूव करने में मदद करते हैं। यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके सेवन से ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके सेवन से बॉवेल मूवमेंट ठीक से होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करते हैं, जिससे इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट दही खाना सेफ होता है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

गर्मियों में दही का सेवन कैसे करना चाहिए? How to Eat Curd In Summer

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, दही की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। इसे आप छाछ या लस्सी के रूप में डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, सुबह नाश्ते या लंच के साथ भी दही का सेवन किया जा सकता है। इससे यह आपके मील को बैलेंस्ड करने में मदद करता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • दही ठंडा होने के साथ भारी भी होता है। यह हर किसी को नहीं पच पाता है। इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।
  • दही का सेवन सुबह या दोपहर के समय तक ही करें। क्योंकि, रात में इसे पचाना मुश्किल हो सकता है।
  • दही में कोई भी भारी चीजें जैसे फल या सब्जियां डालकर न खाएं। इसमें काला नमक या देसी खांड डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
  • दही का सेवन किसी भी वक़्त किया जा सकता है। लेकिन एक बार में एक कटोरी से ज्यादा मात्रा न लें।

इसे भी पढ़ें- दही में आंवला पाउडर मिलाकर खाना क्यों फायदेमंद है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

निष्कर्ष

दही खाने से पेट की गर्मी शांत होती है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन जिन लोगों को खाना देरी से पचता है, उन्हें दही पचाने में भी मुश्किल हो सकती है। इसलिए उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, जिन लोगों को कोई भी स्वास्थ्य समस्या रहती है, उन्हें भी एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इसे डेली डाइट में शामिल करना चाहिए।

FAQ

  • क्या दही खाने से शरीर में गर्मी होती है?

    दही की तासीर गर्म होती है। यह मेटाबॉलिज्म दुरुस्त बनाता है जिससे शरीर में आंतरिक रूप से गर्मी पैदा होती है। लेकिन अगर इसका सेवन कम मात्रा में किया जाए, तो यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
  • क्या दही पेट की गर्मी के लिए अच्छा है?

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दही पेट की गर्मी शांत करने में मदद करता है। इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पेट साफ होता है और एसिडिटी और ब्लोटिंग के कारण बनने वाली अग्नि शांत होती है।
  • पेट में गर्मी हो तो क्या खाएं?

    पेट में गर्मी होने पर ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में गोंद कतीरा, जौ का सत्तू, पुदिने का पानी पी सकते हैं। शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में खीरा, ककड़ी, पुदीना, तरबूज और संतरा, दही और छाछ शामिल करना चाहिए।
  • ज्यादा गर्मी लगे तो क्या खाएं?

    ज्यादा गर्मी लगे तो, ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। शरीर को ठंडा रखने के लिए, डेली डाइट में खीरा, ककड़ी, पुदीना, तरबूज और संतरा, दही और छाछ का सेवन करना चाहिए।

 

 

 

Read Next

पित्त संतुलित रखने के लिए नाश्ते में क्या खाएं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer