Doctor Verified

दही में आंवला पाउडर मिलाकर खाना क्यों फायदेमंद है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

दही में आंवला पाउडर मिलाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइये आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें यह कॉम्बिनेशन क्यों फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
दही में आंवला पाउडर मिलाकर खाना क्यों फायदेमंद है? आयुर्वेदाचार्य से जानें


Can we mix amla powder with curd: हमारा खानपान ही सेहत के लिए असली औषधि होता है। बीमारी में केवल खानपान में बदलाव करने से ही बीमारी ठीक होने में मदद मिल सकती है। ऐसे कई फूड कॉम्बिनेशन होते हैं, जिन्हें खाने से बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर भी आपको ऐसे फूड कॉम्बिनेशन के बारे में आसानी से जानकारी मिल जाएगी। इसी तरह का प्रसिद्ध फूड कॉम्बिनेशन है दही में आंवला पाउडर मिलाकर खाना। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके फायदों के बारे में जानने के लिए हमने सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस कॉम्बिनेशन के फायदे।

01 - 2025-04-18T213512.405

दही में आंवला पाउडर मिलाकर खाने के फायदे- Health Benefits of Eating Amla Powder In Curd

पेट में गर्मी कम होती है

एक्सपर्ट के मुताबिक, पेट की गर्मी शांत करने के लिए यह कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से पाचन अग्नि शांत होती है। साथ ही, इसके सेवन से पेट की जलन भी शांत होती है। जिन लोगों को गर्मियों में पेट में जलन या गर्मी रहती है, वो यह कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है

दही और आंवला दोनों ही पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आंवला में मौजूद मिनरल्स पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पाचन क्रिया भी तेज होती है।

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं आंवला और काले तिल का हेयर मास्क, दूर होगी बालों की समस्याएं

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

दही में आंवला पाउडर मिलाकर खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। आंवला में विटामिन सी मौजूद होता है, जो बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा कम करता है। दही में प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

त्वचा और बालों के लिए भी यह कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद है। आंवला त्वचा और बालों दोनों के लिए जरूरी होता है। इसके सेवन से स्किन हेल्थ इम्प्रूव होती है और बाल मजबूत बनते हैं। यह कॉम्बिनेशन स्किन और हेयर हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

इसे भी पढ़ें- आंवला के पत्तों की चाय से करें वजन को कंट्रोल, जानें फायदे और बनाने का तरीका

पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए दही में आंवला मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ हो पाता है। पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे ब्लोटिंग, एसिडिटी, अपच और कब्ज से राहत के लिए यह कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद है।

निष्कर्ष

दही में आंवला पाउडर मिलाकर खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करना हर किसी के लिए फायदेमंद है. फिर चाहे व्यक्ति के शरीर की प्रकृति कुछ भी हो। यह कॉम्बिनेशन पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है और बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

चेहरे पर सीधे बर्फ क्यों नहीं रगड़ना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके 5 नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version