Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Doctor Verified

क्या दही में मेथी पाउडर डालकर खाना फायदेमंद है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

Fenugreek Powder In Curd: कई लोग दही में मेथी पाउडर डालकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है?

Is Fenugreek Powder In Curd Beneficial: मेथी और दही दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वजन घटाने से लेकर पाचन संबंधित समस्याओं तक ये दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को थायराइड, डायबिटीज या हार्मोन इंबैलेंस से जुड़ी अन्य समस्याएं रहती हैं, उन्हें एक्सपर्ट्स मेथी दाने का सेवन करने की सलाह देते हैं। वहीं, जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं उन्हें दही खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। कुछ लोग दही में मेथी पाउडर डालकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या सेहत के लिए यह कॉम्बिनेशन सच में फायदेमंद होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की।

001 (1)

क्या दही में मेथी पाउडर डालकर खाना फायदेमंद है? Is It Beneficial To Consume Fenugreek In Curd

एक्सपर्ट के मुताबिक सेहत के नजरिए से दही में मेथी पाउडर डालकर खाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं जैसे डायबिटीज में यह कॉम्बिनेशन नुकसानदायक भी हो सकता है। दही शरीर को ठंडा रखने के लिए फायदेमंद होती है। जबकि मेथी की तासीर गर्म होती है और यह शरीर को गर्म रखता है। मेथी का सेवन शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर दही के साथ मेथी का सेवन किया जाए, तो यह सेहत को नुकसान कर सकता है। डायबिटीज में पेट की अग्नि धीमी हो जाती है। ऐसे में अगर दही के साथ मेथी खाई जाए, तो पाचन अग्नि ज्यादा धीमी हो सकती है। ऐसे में डायबिटीज वालों के लिए इसे पचाना मुश्किल हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- रात को गुनगुने पानी के साथ लें धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

मेथी और दही का सेवन किन समस्याओं के लिए करना चाहिए? Benefits of Eating Is It Fenugreek Powder In Curd

  • एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ समस्याओं में यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद भी हो सकता है। उदाहरण के लिए, जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं उनके लिए यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद होता है।
  • दही पेट को ठंडक देता है जिससे अपच, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। मेथी के सेवन से ब्लोटिंग और कब्ज ठीक होता है और खाना ठीक से पचता है।
  • शरीर को ठंडा रखने के लिए भी यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद है। जिन लोगों की प्रकृति गर्म है या जिन्हें ज्यादा गर्मी लगती है, उन्हें इसके सेवन से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलेगी। इसे दोपहर के खाने के साथ खाना फायदेमंद होगा। क्योंकि यह एक बैंलेस्ड मील बनाने में मदद करेगा।
  • जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं उनके लिए भी यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद होगा। मेथी दाने के सेवन से इंफ्लेमेशन और वाटर रिटेंशन कम होती है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। दही में कैलोरी कम होती है इसलिए यह एक अच्छा स्नैक्स ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें- रात में गुनगुने पानी में पिएं जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन  और मेथी पाउडर, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

इस कॉम्बिनेशन के सेवन से क्रेविंग भी कंट्रोल होती है। साथ ही, बार-बार भूख लगने की समस्या से भी राहत मिलती है।
इस लेख में हमने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जाना दही में मेथी दाने का सेवन करना किन समस्याओं में फायदेमंद है। साथ ही जाना, किन समस्याओं में इसे अवॉइड करना जरूरी होता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

बच्चों को मुलेठी खिलाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें खिलाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 10, 2025 17:19 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content