Fri Sep 11, 2026 | 07:45 PM IST

Doctor Verified

दूध और दही एक साथ क्यों नहीं खाने चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से

आयुर्वेद के मुताबिक दूध और दही को एक साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है। जानें यह कॉम्बिनेशन ठीक क्यों नहीं होता है।

Is it okay to eat milk and curd together: अगर आपको हमेशा हेल्दी और एक्टिव रहना है, तो डाइट पर सबसे पहले ध्यान देना होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि हमारा खानपान ही हमें हेल्दी रहने में मदद करता है। अगर आपकी डाइट ही ठीक नहीं है तो आपको बीमारियों का खतरा ज्यादा हो सकता है। बॉडी में न्यूट्रिशन पूरा करने के लिए आजकल कई फूड कॉम्बिनेशन फायदेमंद माने जाते हैं। जैसे ग्रीन टी के साथ पीना या फलों के साथ सीड्स खाना। इसी तरह कई फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं, जैसे कि दूध और दही का एक साथ सेवन करना। कई तरह की स्वीट डिश, केक, स्मूदी बनाने के लिए लोग यह कॉम्बिनेशन ट्राई करते हैं। लेकिन, आयुर्वेद की मानें तो सेहत के लिए यह फूड कॉम्बिनेशन बहुत नुकसानदायक होता है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-06-16T125534.690

दूध और दही एक साथ क्यों नहीं खाने चाहिए? Why We Should Not Consume Milk and Curd Together

आयुर्वेद में दूध और दही को एक साथ खाने की मनाही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दही अमल रस प्रधान होता है। दही में खटास होती है और दूध के साथ मिलकर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन दोनों में ही अलग-अलग एंजाइम मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए जरूरी होते हैं। अलग-अलग एंजाइम्स में टकराव होने से पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। इसके कारण बॉडी में टॉक्सिन्स बन सकते हैं। दूसरा कारण यह है कि दूध का सेवन दिन में कभी भी किया जा सकता है। लेकिन दही का सेवन केवल खाने के साथ या बाद ही करना चाहिए। दूध आप दिन में कभी भी पी सकते हैं। इसलिए कुछ लोग इसे नाश्ते तो कई लोग सोने से पहले पीते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक दही केवल खाने के साथ ही खाना चाहिए। यह पेट में मौजूद डाइजेस्टिव जूस को हल्का करता है, जिससे डाइजेशन ठीक रहता है। यह पेट में मौजूद एसिड को लेयर और आंतों को प्रभावित करने से भी रोकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या दही और घी एकसाथ खाया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

दूध और दही एक साथ खाने से सेहत को क्या नुकसान होते हैं?

दूध और दही एक साथ खाने से डाइजेस्टिव एसिड बढ़ सकता है। इसके कारण अपच, एसिडिटी, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दही और दूध को एक साथ पचाना मुश्किल होता है। इससे पाचन क्रिया को नुकसान हो सकता है।
इस कॉम्बिनेशन के कारण पाचन क्रिया को नुकसान हो सकता है। ऐसे में पेट दर्द और दस्त लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
दही और दूध को एक साथ खाने से बॉडी में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं। इसके कारण उल्टी, चक्कर और पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। दही या दूध या इनसे बनी कोई भी चीज को एक साथ नहीं खाना चाहिए। अगर आप दोनों ही एक साथ खाना चाहते हैं, तो इनमें डेढ़ से दो घंटे का गैप जरूर रखें। अगर आप नाश्ते में दूध ले रहे हैं, तो लंच में दही खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- दूध या दही: गट हेल्थ के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक दूध और दही को एक साथ खाना सेहत के लिए हेल्दी कॉम्बिनेशन नहीं है। इसके कारण बॉडी में टॉक्सिन्स बढ़ सकते हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इनके सेवन से पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है। यह अपच, एसिडिटी, पेट दर्द और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं की वजह बन सकता है। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

FAQ

  • क्या दूध और दही एक साथ खाना ठीक है?

    आयुर्वेद के मुताबिक, दूध और दही का सेवन एक साथ करना ठीक नहीं है। क्योंकि इन दोनों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं। दोनों की तासीर अलग होती है। ऐसे में एक साथ सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इनका कॉम्बिनेशन टॉक्सिन बढ़ाने और डाइजेशन खराब होने की वजह भी बन सकता है। 
  • दूध और दही एक साथ क्यों नहीं खाना चाहिए?

    दूध और दही को एक साथ खाना सेहत के लिए हेल्दी कॉम्बिनेशन नहीं है। इसके कारण बॉडी में टॉक्सिन्स बढ़ सकते हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इनके सेवन से पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है।
  • क्या दही खाने के बाद दूध पी सकते हैं?

    दही खाने के साथ दूध पी सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें इनके सेवन के बीच में आप डेढ़ से दो घंटे का गैप जरूर रखें। दही के तुरंत बाद दूध न पिएं अन्यथा इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।
  • कौन सी बीमारी में दही नहीं खाना चाहिए?

    कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में दही खाना नुकसानदायक हो सकता है। जिन लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस, अस्थमा, साइनस या स्लो डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें दही नहीं खाना चाहिए।

Read Next

जामुन के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 16, 2025 13:03 IST

    Modified By : Isha Gupta
  • Jun 16, 2025 13:03 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content