दूध और दही दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूध के स्थान पर अपनी डाइट में दही शामिल करना पसंद करते हैं। लेकिन स्वास्थ्य रहने के लिए जब भी दूध और दही में से किसी एक चीज को चुनने की बात आती है, तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं, कि दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर होता है। एम्स (दिल्ली) की न्यूरोलॉजी विभाग की डीएम डॉ. प्रियंका सहरावत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दूध और दही में से क्या ज्यादा स्वस्थ है, इसके बारे में जानकारी दी है। डॉ. प्रियंका सहरावत का कहना है कि, “दही दूध के बेहतर संस्करण की तरह है। अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं, एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस है तो दही का सेवन करें। 1कटोरी दही में लगभग 300 मिलीग्राम कैल्शियम और लाखों अच्छे गट बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारी आंतों की परत को बेहतर बनाते हैं।”
दही या दूध गट हेल्थ के लिए क्या है बेहतर? - Which Is Healthier Curd Or Milk For Gut Health in Hindi?
डॉ. प्रियंका सहरावत के अनुसार, “दही हमारे गट हेल्थ के लिए ज्यादा अच्छी है, क्योंकि दही एक फर्मेंटेड फूड है। फर्मेंटेंड फूड्स में फर्मेंटेशन की वजह से कुछ बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे गट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं और हमारे इंटेंसिटी को भी बेहतर रखने में मदद करते हैं।” दही अपने प्रोबायोटिक सामग्री के कारण दूध की तुलना में गट हेल्थ के स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। दही में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया आपके पाचन में मदद करते हैं, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं।
इसे भी पढ़ें- Curd vs Yogurt: एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?
दही खाना हट हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है? - How Is Eating Curd Beneficial For Health in Hindi?
- प्रोबायोटिक्स- दही में फायदेमंद बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें प्रोबायोटिक्स के रूप में जाना जाता है। यह बैक्टीरिया आपके आंत बैक्टीरिया के स्वस्थ संतुलन को बढ़ावा देते हैं, पाचन में सुधार, इम्यूनिटी बढ़ाने और दस्त या कब्ज जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है।
- फर्मेंटेशन- दही बनाने में शामिल फर्मेंटेशन प्रक्रिया लैक्टोज को तोड़ने में मदद करती है और लैक्टिक एसिड का उत्पादन करती है, जिससे दूध के कारण लोगों में होने वाली स्वास्थ्य समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
- पोषक तत्वों से भरपूर- दही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी12 और डी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है, जो आपकी हज्जियों को मजबूत रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और मांसपेशियों की वृद्धि में मदद करता है।
- इंफ्लेमेशन कम करें- दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स आंत और पूरे शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे समग्र स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
View this post on Instagram
अगर गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए आप दूध या दही का सेवन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो दही खाना आपके सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
Image Credit- Freepik