Doctor Verified

Curd vs Yogurt: एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

Curd vs Yogurt: दही और योगर्ट, दोनों सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। लेकिन ज्यादा फायदेमंद क्या होता है, जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
Curd vs Yogurt: एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?


Curd vs Yogurt Which is More Beneficial: दही और योगर्ट को अक्सर लोग एक ही समझ लेते हैं। लेकिन दही और योगर्ट एक-दूसरे से अलग होते हैं। दही एक डेयरी प्रोडक्ट है, जिसका उपयोग अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। योगर्ट को दूध के बैक्टीरियल फर्मेंटेशन से बनाया जाता है। योगर्ट बनाने के लिए लैक्टोबैसिलस बुल्गारिकस और स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफाइल्स का उपयोग किया जाता है। कोई अपनी डाइट में दही शामिल करता है, तो कोई योगर्ट खाना पसंद करता है। लेकिन दही यानी कर्ड या योगर्ट में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या होता है? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-

दही और योगर्ट में क्या अंतर होता है?- Curd vs Yogurt Difference in Hindi

  • दही और योगर्ट अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है।
  • दही प्राकृतिक है, इसे घर पर ही बनाया जा सकता है। इसको प्रोबायोटिक नहीं माना जा सकता है।
  • दही में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होता है। वहीं, योगर्ट में लैक्टोबैसिलस बुल्गारिस जीवाणु और स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफिलस होते हैं। 
  • दही की तुलना में योगर्ट मंहगा होता है। साथ ही, योगर्ट को अलग-अलग तरीकों से स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। 

योगर्ट के फायदे- Yogurt Benefits in Hindi

  • योगर्ट में विटामिन बी5 और पोटैशियम भी होते हैं।
  • योगर्ट में पर्याप्त प्रोटीन होता है। अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं, तो दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • योगर्ट में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • योगर्ट में पाचन को बेहतर बनाता है।
curd

दही के फायदे- Curd Benefits in Hindi

  • दही में मौजूद पोषक तत्व पाचन-तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  • दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। 
  • दही में कैल्शियम और फास्फोरस पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यह दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।
  • दही का उपयोग त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है। आप बेसन में दही मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। 
  • इसके अलावा, दही बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आप इसे अपने बालों पर हेयर मास्क के तौर पर भी अप्लाई कर सकते हैं। 

दही या योगर्ट क्या है ज्यादा फायदेमंद?- Curd or Yogurt which is more healthy in hindi

  • दही में कैल्शियम, विटामिन बी6 और पोटैशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। 
  • वहीं, योगर्ट का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का जोखिम कम होता है। 
  • दही और योगर्ट पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 

दही और योगर्ट दोनों ही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आप दही या योगर्ट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अपनी शारीरिक जरूरत के अनुसार आप डाइटिशियन की सलाह पर दही या योगर्ट का सेवन करें। 

Read Next

Black Garlic Benefits: काला लहसुन खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, आज से ही करें डाइट में शामिल

Disclaimer