Almond Curd Benefits in High Cholesterol: बहुत ज्यादा ऑइली और मसालेदार फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गलत आदतों के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इस बीमारी में खानपान और जीवनशैली का सही ध्यान रखने से खतरे को कम करने में मदद मिलती है। जंक फूड्स, हाई फैट वाले फूड्स समेत अनहेल्दी चीजों का सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का कारण बन सकती है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे कि हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर आदि का खतरा रहता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए दही और बादाम का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके फायदे।
हाई कोलेस्ट्रॉल में दही और बादाम खाने के फायदे- Almond Curd Benefits in High Cholesterol in Hindi
बादाम और दही एक साथ खाने से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, हड्डियों को मजबूत रखने, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल करने और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने के लिए बादाम के साथ दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "बादाम में सैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा बेहद कम होती है और दही में प्रोबायोटिक्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें दही और बादाम का सेवन?- How To Eat Curd And Almond in High Cholesterol
दही का सेवन आमतौर पर लोग दोपहर का खाना खाते समय करते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एक कप दही में 5 से 6 बादाम को पीसकर मिला दें। इसका सेवन रोजाना दोपहर या सुबह के समय करने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रहे किसी भी बीमारी या समस्या में दही और बादाम का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
दही और बादाम का एक साथ सेवन करने से आपका पाचन दुरुस्त रहता है, कब्ज और पेट में गैस जैसी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। अगर आप किसी बीमारी या समस्या से पीड़ित हैं, तो बादाम और दही का एक साथ सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)