Sprouted Bajra Benefits In High Cholesterol: अनहेल्दी डाइट और खराब जीवनशैली के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से नसों में ब्लॉकेज, हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं का खतरा रहता है। इसकी वजह से कई अन्य तरह की समस्याओं का खतरा भी रहता है। बहुत ज्यादा तला-भुना और फैटी खाना खाने की वजह से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अंकुरित बाजरा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में अंकुरित बाजरा खाने के फायदे- Sprouted Bajra Benefits In High Cholesterol in Hindi
अंकुरित बाजरा का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, अंकुरित बाजरे में फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से
हाई कोलेस्ट्रॉल में अंकुरित बाजरे का सेवन करने से ये फायदे मिलते हैं-
1. लिपिड प्रोफाइल ठीक करे: अंकुरित बाजरा में प्राकृतिक रूप से मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
2. हार्ट के लिए फायदेमंद: अंकुरित बाजरा में पाये जाने वाले फाइबर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है।
3. वजन नियंत्रण: अंकुरित बाजरे में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो वजन नियंत्रण में मदद करते हैं।
4. एंटीऑक्सिडेंट्स का स्रोत: अंकुरित बाजरे में विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद होती है।
5. पोषण से भरपूर: अंकुरित बाजर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, और खनिजों की अच्छी मात्रा होती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें अंकुरित बाजरे का सेवन?
सबसे पहले अंकुरित बाजरे को अच्छी तरह से धोकर पानी में भिगो दें, और फिर उसे कम से कम 8 घंटे तक धूप में रखें। अंकुरित होने के बाद बाजरे का सुबह के समय सेवन करें। कुछ समय तक नियमित रूप से इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: अंकुरित बाजरा के फायदे : वजन और कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार है अंकुरित बाजरा, जानें इसके 12 फायदे
जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)