Soaked Chickpeas And Raisins Benefits: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण बीमारियों का खतरा कई गुण ज्यादा बढ़ जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी असंतुलित जीवनशैली और खराब खानपान के कारण ही होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में सही समय पर इलाज और उचित ध्यान न देने से कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से धमनियों में ब्लॉकेज, हार्ट से जुड़ी बीमारियों समेत हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। हमारे शरीर में मुख्य रूप से दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भीगा चना और किशमिश का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में भीगा चना और मूंगफली खाने के फायदे।
हाई कोलेस्ट्रॉल में भीगा चना और किशमिश खाने के फायदे- Soaked Chickpeas And Raisins Benefits in High Cholesterol in Hindi
जब आपके शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है, तो यह नसों में जाकर जम जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। इस समस्या में भीगे चने के साथ किशमिश का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "चने में मौजूद पोषक तत्व जैसे फाइबर, कार्ब्स और प्रोटीन व कैल्शियम और किशमिश में मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से सुबह के समय इसका सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और पेट व पाचन से जुड़ी परेशानियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए करें इन आदतों में बदलाव
चने में फैट को कम करने वाले मॉलिक्यूल्स होते हैं। जिनसे वजन कम होता है। इसके अलावा चने में आयरन, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। वहीं किशमिश में मौजूद पोषक तत्व भी शरीर के लिए उपयोगी होते हैं और इसके सेवन से शरीर में एनर्जी कम नहीं होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को अनोखे फायदे मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखने वाले लक्षण इस तरह से हैं-
- स्किन के रंग में बदलाव
- ब्लड प्रेशर बढ़ना
- सीने में दर्द और बेचैनी
- सांस लेने में परेशानी
- अचानक से घबराहट होना
- अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
- लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
- शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
- मतली और उल्टी की समस्या
जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।
(Image Courtesy: freepik.com)