Doctor Verified

रोज दूध के साथ खाएं किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Dudh ke Sath Kismis Khane ke Fayde: आप रोजाना किशमिश और दूध का सेवन एक साथ कर सकते हैं। जानें, दूध के साथ किशमिश खाने के फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज दूध के साथ खाएं किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Kishmish with Milk Benefits in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए किशमिश और दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं। कई लोग किशमिश और दूध को अपनी डाइट में शामिल भी करते हैं। वैसे तो अक्सर लोग किशमिश का सेवन रात में करते हैं। वहीं, दूध का सेवन रात में किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो किशमिश और दूध का सेवन एक साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। रोजाना किशमिश और दूध को साथ में खाने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिलते हैं। किशमिश में विटामिन सी, ई, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर दूध की बात करें, तो इसमें भी कैल्शियम और प्रोटीन होता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं दूध के साथ किशमिश खाने के फायदे (Vajan Badhane ke Liye Kishmish or dudh)-

दूध के साथ किशमिश खाने के फायदे- Dudh ke Sath kishmish khane ke fayde

1. हड्डियां मजबूत बनाए

दूध में कैल्शियम और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना दूध के साथ किशमिश का सेवन करेंगे, तो इससे आपको बेहद लाभ मिलेगा। दूध में किशमिश मिलाकर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो वह भी दूध और किशमिश को साथ में खाने से दूर होगी। रोजाना दूध और किशमिश को साथ में खाने से जोड़ों के दर्द और सूजन में भी आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- अखरोट और किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन

weight gain tips

2. वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप दुबले-पतले हैं, वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में दूध और किशमिश को शामिल सकते हैं। दूध में किशमिश मिलाकर पीने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। दरअसल, किशमिश और दूध में हेल्दी फैट होता है, जो वेट गेन में मदद करता है। रोजाना एक गिलास दूध में 4-5 किशमिश डालकर खाने से तेजी से वजन बढ़ेगा।

3. हार्ट हेल्थ में होगा सुधार

स्वस्थ रहने के लिए हृदय स्वास्थ्य का बेहतर होना बहुत जरूरी होता है। रोजाना दूध में किशमिश मिलाकर खाना, हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभकारी होता है। दरअसल, किशमिश में फाइबर और पोटैशियम होता है, जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, हृदय को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

4. खून की कमी दूर होगी

एक उम्र के बाद शरीर में खून की कमी होने लगती है। इसकी वजह से अक्सर लोगों को एनीमिया की समस्या से जूझना पड़ता है। साथ ही, हीमोग्लोबिन का स्तर भी कम होने लगता है। ऐसे में किशमिश और दूध का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। किशमिश में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इससे खून की कमी दूर होती है। साथ ही, एनीमिया के लक्षण भी दूर होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रातभर पानी में भिगोकर रखें किशमिश, रोज सुबह खाने से शरीर को मिलते हैं ये 6 फायदे

kishmish with milk

5. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी

रोजाना दूध के साथ किशमिश खाना, त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। अगर आप दूध में किशमिश मिलाकर खाएंगे, तो त्वचा पर निखार आएगा। इससे प्रोटीन मिलेगा और बाल भी हेल्दी बनेंगे। इसलिए सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा और बालों को हेल्दी रखने के लिए भी आप दूध और किशमिश का साथ में सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

बिजी रहने की वजह से डाइट पर नहीं दे पाते ध्यान, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer