अखरोट और किशमिश के फायदे: अखरोट और किशमिश, दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अखरोट में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और फैट की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा, अखरोट कॉपर, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस, विटामिन बी6 और मैंगनीज का भी अच्छा सोर्स होता है। अगर किशमिश की बात करें, तो इसमें भी विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में होते हैं। किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम और आयरन होते हैं। किशमिश में विटामिन सी और विटामिन बी9 होते हैं। ऐसे में अगर आप अखरोट और किशमिश, दोनों का सेवन एक साथ करेंगे, तो इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं। अखरोट और किशमिश को एक साथ खाने से, दोनों के पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं अखरोट और किशमिश खाने के फायदे (Akhrot or Kishmish Khane ke Fayde)-
अखरोट और किशमिश खाने के फायदे- Walnut and Raisins Benefits How to Eat in Hindi
1. हार्ट के लिए फायदेमंद
हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आप अखरोट और किशमिश का सेवन कर सकते हैं। अखरोट और किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। अखरोट और किशमिश खाने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
2. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी
अगर आप डायबिटीज रोगी है, तो अपनी डाइट में अखरोट और किशमिश को जरूर शामिल करें। किशमिश में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। वहीं, अखरोट में फाइबर पाया जाता है। अगर आप अखरोट और किशमिश खाएंगे, इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।
इसे भी पढ़ें- अखरोट और शहद को एक साथ खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका
3. पाचन के लिए लाभकारी
अखरोट और किशमिश फाइबर का अच्छा सोर्स होते हैं। ऐसे में अगर आप किशमिश और अखरोट का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन-तंत्र मजबूत बनेगा। अखरोट और किशमिश खाने से आंतों की सफाई होती है। अखरोट और किशमिश गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा मिलता है। रोजाना अखरोट और किशमिश खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
4. अनिद्रा दूर करे
अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए अखरोट और किशमिश का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अखरोट मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन में मदद करता है। अगर आपको नींद नहीं आती है, तो रात में अखरोट खा सकते हैं। अगर रोज सुबह अखरोट और किशमिश खाएंगे, तो इससे अनिद्रा दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए अखरोट कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे दुबले-पतले शरीर से मिलेगा छुटकारा
5. फर्टिलिटी बढ़ाए
अखरोट और किशमिश प्रजनन क्षमता बढ़ाने में भी फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना अखरोट और किशमिश का सेवन करेंगे, तो इससे शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही, शुक्राणुओं की गतिशीलता भी बढ़ेगी। इसलिअ अगर आपकी फर्टिलिटी कमजोर है, तो अपनी डाइट में अखरोट और किशमिश को जरूर शामिल करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version