Doctor Verified

अखरोट और शहद को एक साथ खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

Walnut and Honey Benefits: अखरोट और शहद को एक साथ मिलाकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अखरोट और शहद को एक साथ खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका


Walnut and Honey Benefits in Hindi: अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और फैट की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा, अखरोट कॉपर, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस, विटामिन बी6औ और मैंगनीज का भी अच्छा सोर्स होता है। अखरोट एक ड्राई फ्रूट है। हेल्थ एक्सपर्ट्स हेल्दी रहने के लिए डाइट में अखरोट शामिल करने की सलाह देते हैं। कई लोग सेहतमंद रहने के लिए रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं। कोई अखरोट को सीधे तौर पर खाता है, तो कोई भीगे हुए अखरोट खाना पसंद करता है। इसके अलावा, आप चाहें तो अखरोट को शहद में मिलाकर भी खा सकते हैं। अखरोट और शहद को मिक्स करके खाना बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपको अखरोट और शहद, दोनों के पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं अखरोट और शहद खाने के फायदे (Akhrot or Shahad Khane ke Fayde)-

अखरोट और शहद खाने के फायदे- Akhrot or Shahad Khane ke Fayde

1. पाचन क्रिया मजबूत बनाए

पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने के लिए आप अखरोट और शहद का एक साथ सेवन कर सकते हैं। अखरोट में फाइबर होता है, जो पाचन-तंत्र को मजबूत बनाता है। अखरोट आर शहद खाने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं, अगर आप रोजाना अखरोट और शहद का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

honey

2. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अखरोट और शहद, हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अपने हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए आप रोजाना अखरोट और शहद का सेवन कर सकते हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक होता है, जो हार्ट के लिए जरूरी होता है। अखरोट और शहद खाने से हृदय रोगों से बचाव होता है। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर हृदय रोग है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही शहद का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए अखरोट कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे दुबले-पतले शरीर से मिलेगा छुटकारा

3. ब्रेन हेल्थ के लिए लाभकारी

मेमोरी बढ़ाने के लिए अक्सर लोगों को अखरोट खाने की सलाह दी जाती है। अखरोट में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स, ब्रेन हेल्थ और मेमोरी के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना अखरोट और शहद का सेवन एक साथ करेंगे, तो इससे आपकी मेमोरी बढ़ेगी। साथ ही, ब्रेन हेल्थ भी बेहतर बनी रहेगी।

4. वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में अखरोट और शहद को शामिल कर सकते हैं। अखरोट में हेल्दी फैट, कैलोरी और कार्ब्स होते हैं, जो वेट गेन में मदद करते हैं। रोजाना अखरोट और शहद खाने से आपका धीरे-धीरे वजन बढ़ सकता है। दुबले-पतले लोगों को अपनी डाइट में अखरोट और शहद को जरूर शामिल करना चाहिए।

immunity

5. इम्यूनिटी बूस्ट करे

बीमारियों से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अक्सर लोग विटामिन सी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आप चाहें तो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अखरोट और शहद का सेवन भी कर सकते हैं। अखरोट और शहद, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ऐसे में अगर आप इनका सेवन साथ में करेंगे, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी। साथ ही, मौसमी बीमारियों से भी बचाव होगा।

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए इन 4 तरीकों से खाएं ड्राई फ्रूट्स

अखरोट और शहद का सेवन कैसे करें?- How to Eat Walnut and Honey in Hindi

  • अखरोट की गिरी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह इसे शहद में मिलाकर खा लें।
  • आप रोज सुबह खाली पेट अखरोट और शहद का सेवन कर सकते हैं।

आप भी स्वस्थ रहने के लिए अखरोट और शहद का सेवन एक साथ कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। खासकर, डायबिटीज रोगियों को अखरोट और शहद का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। 

Read Next

क्या मोरिंगा पाउडर का सेवन रोज किया जा सकता है? जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Disclaimer