इस तरीके से एक साथ खाएं बादाम और अखरोट, मिलेंगे ये 5 फायदे

Almonds and Walnuts Benefits: बादाम और अखरोट दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप इन दोनों का सेवन एक साथ कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
इस तरीके से एक साथ खाएं बादाम और अखरोट, मिलेंगे ये 5 फायदे

Almonds and Walnuts Benefits in Hindi: ड्राई फ्रूट्स को हमेशा डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। बादाम और अखरोट भी ड्राई फ्रूट्स होते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए आप बादाम और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन, फैट और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। वहीं अखरोट भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वैसे तो अधिकतर लोग बादाम और अखरोट को अलग-अलग खाते हैं। लेकिन आप चाहें तो बादाम और अखरोट को एक साथ भी खा सकते हैं। चलिए, विस्तार से जानते हैं बादाम और अखरोट खाने से क्या-क्या फायदे (Badam or Akhrot Khane ke Fayde) मिल सकते हैं।

बादाम और अखरोट खाने के फायदे- Badam or Akhrot Khane ke Fayde 

1. याद्दाश्त बढ़ाए

आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि बादाम और अखरोट ब्रेन पावर यानी याद्दाश्त बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। अखरोट और बादाम में विटामिन्स और मिनरल्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अपनी याद्दाश्त को बढ़ाने के लिए आप बादाम और अखरोट को डाइट में शामिल कर सकते हैं। बच्चों को बादाम और अखरोट जरूर खिलाने चाहिए।

almonds and walnuts boost immunity

2. इम्यूनिटी बूस्ट करे

बादाम और अखरोट में प्रोटीन, जिंक, आयरन, विटामिन ई और फोलिक एसिड अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी विटामिन्स और मिनरल्स इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं। रोजाना बादाम और अखरोट खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। आप जल्दी से बीमार भी नहीं पड़ेंगे।

3. वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो बादाम और अखरोट को एक साथ खा सकते हैं। दरअसल, बादाम और अखरोट में फाइबर भरपूर होता है। फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखने में मदद करता है। साथ ही बादाम और अखरोट मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- बादाम और खसखस के फायदे: दूध में बादाम और खसखस मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 9 लाभ

4. हृदय रोगों से बचाव

स्वस्थ रहने के लिए हृदय को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप बादाम और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। बादाम और अखरोट में पोटेशियम होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। 

अगर रोजाना बादाम और अखरोट खाया जाता है, तो इससे हृदय रोगों से बचा जा सकता है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। अखरोट मानसिक सेहत को सुधारने में भी मदद करता है।

5. पाचन बेहतर बनाए

आजकल अधिकतर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपका पाचन डिस्टर्ब रहता है, तो आप बादाम और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। बादाम और अखरोट में फाइबर होता है, जो भोजन को पचाने में आंतों की मदद करता है। इससे पाचन हमेशा बेहतर रहता है।

इसे भी पढ़ें- बादाम और किशमिश एक साथ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इनके सेवन का सही समय और तरीका

almond and walnuts benefits

बादाम और अखरोट कब खाना चाहिए- When to Eat Almonds and Walnuts in Hindi

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि बादाम और अखरोट हमेशा खाली पेट खाना चाहिए। खाली पेट बादाम और अखरोट खाने से शरीर इनके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इससे आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं।

बादाम और अखरोट खाने का तरीका- Badam Akhrot Khane ka Tarika

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि बादाम और अखरोट की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए आपको बादाम और अखरोट हमेशा भिगोकर ही खाने चाहिए। इसके लिए आप रातभर एक गिलास पानी में कुछ बादाम और अखरोट भिगोकर रख दें। सुबह इनके छिलके निकालें और खा लें। बादाम और अखरोट को छिलका निकालकर ही खाना चाहिए, क्योंकि छिलके इनके पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं करने देते हैं। बादाम और अखरोट को भिगोकर खाने से इनकी गर्म तासीर भी सामान्य हो जाती है।

(Images Source: Freepik)

Read Next

बदलते मौसम में गले के दर्द से परेशान हैं तो पिएं ये स्पेशल चाय, तुरंत मिलेगी राहत

Disclaimer