अगर कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो ट्राई करें ये 5 आसान टिप्स, जल्द होगी समस्या दूर

कब्ज के कारण पेट साफ नहीं होता है और मल त्याग के समय बहुत जोर लगाना पड़ता है या टॉयलेट में घंटों बैठना पड़ता है, तो इन आसान उपायों से पाएं छुटकारा।

Monika Agarwal
Written by: Monika AgarwalUpdated at: Apr 24, 2021 12:00 IST
अगर कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो ट्राई करें ये 5 आसान टिप्स, जल्द होगी समस्या दूर

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

कब्ज एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी बाउल मूवमेंट सामान्य से बहुत कम हो जाती है। अगर आपको 6 महीने से अधिक कब्ज रहता है तो उसे एक क्रोनिक स्थिति कहा जाता है। दूसरी ओर, पेट खाली करने में कठिनाई डिस्केज़िया के कारण होता है। इस डिस्केज़िया को एनाटोमिकल असामान्यताएं जैसे रेक्टल प्रोलैप्स भी कहते हैं। अगर आप कब्ज से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप अपनी लाइफस्टाइल में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, क्योंकि कब्ज होने के कारणों में सबसे बड़ा एक कारण आपका खराब लाइफस्टाइल भी होता है। आइए जानते हैं आप कब्ज ठीक करने के लिए कौन कौन से टिप्स का पालन कर सकते हैं।

1. अधिक चलें

अगर आप हर रोज बहुत आलसी रहते हैं और बहुत कम एक्टिव रहते हैं तो इससे आपकी यह स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। आपकी आंत अच्छे से कॉन्ट्रैक्ट हो इसलिए उनका अच्छे से ऑक्सिजनेटेड होना भी जरूरी है। आपका हर रोज एक्टिव रहना भी काफी जरूरी है इसलिए रोजाना आधे घंटे तक वॉक करें। हर मील खाने के बाद भी आपको थोड़ी बहुत वॉकिंग करनी चाहिए। बस इतना ध्यान रखें कि आप हर रोज अधिक से अधिक वॉक करें। आप हफ्ते में एक या दो बार खेल कूद भी कर सकते हैं।

constipation

2. फाइबर का अधिक सेवन करें

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कब्ज जल्द से जल्द ठीक हो जाए तो आपको अपने खाने में अधिक से अधिक फाइबर से युक्त चीजें एड करनी होंगी। फाइबर से आपकी कॉन्ट्रैक्टशन और अधिक प्रभावी होती हैं और इससे आपका कोलोन भी भर जाता है। आपको हर रोज 25 से 30 ग्राम फाइबर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप हरी, पत्तेदार सब्जियां, होल ग्रेन ब्रेड, रोटी और फल आदि खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कब्ज से परेशान रहते हैं तो इन 5 तरीकों से मसाज कर पाएं तुरंत छुटकारा, पेट होगा साफ

3. एक्यूपंचर को करें ट्राई

हमारे शरीर के बहुत से प्वाइंट हमारी आंतों से कनेक्ट होते है और अगर उन पर एक्यूपंक्चर ट्राई किया जाए तो आपको कब्ज में बहुत राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको अपने अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के कोने पर 5 से 10 सेकंड के लिए एक्यूपंक्चर ट्राई करना चाहिए। अपने फेस पर भी आप अपनी उंगलियों से रब कर सकते है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन इरिटेट हो रही है तो इसे न करें। अगर आपको हृदय रोग है या किसी प्रकार का इंफेक्शन है तो आप इसे ट्राई बिल्कुल भी न करें।

4. रोजाना थोड़ा बहुत योग करें

योग करने से आपका पेट टोन होता है। आपको हर रोज कम से कम 15 मिनट के लिए योग करना चाहिए। आप वज्रासन, भुजंगासन, हलासन, पवनमुक्तासन, पश्चिमोत्तानासन आदि कर सकते हैं। इन्हें हर रोज करने से आपका शरीर तो फिट होता ही है साथ में आपको कब्ज से भी राहत मिलती है।

constipation remedies

5. ओस्टियोपैथ से चेक करवाएं

अगर आप बहुत लंबे समय से कब्ज से परेशान हैं तो आपको एक बार ओस्टियोपैथ से चेक करवाना चाहिए क्योंकि आपकी स्पाइन की सेहत और आपके पाचन तंत्र की सेहत एक दूसरे से जुड़ी हुई होती है इसलिए ओस्टियोपैथ से चेक करवाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: अपच, कब्ज, गैस और ठीक से पेट साफ न होने जैसी समस्याओं में बहुत फायदेमंद है नौली क्रिया योग, जानें तरीका

अगर आपको कब्ज जैसी क्रोनिक समस्या है तो आप इसे ऊपर लिखित टिप्स का पालन करके ठीक कर सकते हैं। यह समस्या आपके खराब लाइफस्टाइल के कारण भी कई बार हो जाती है इसलिए आपको अपना लाइफस्टाइल हेल्दी बनाना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा फाइबर से युक्त डाइट लें और अपने शरीर को अधिक से अधिक एक्टिव रखें हालांकि अगर आपको डायबिटीज या हृदय रोग जैसी बीमारियां है तो आपको अपने लाइफस्टाइल में कोई भी बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श लेना चाहिए।

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

Disclaimer