आजकर कब्ज यानी कॉन्स्टिपेशन (Constipation) की समस्या आम बनती जा रही है। अगर कब्ज पुराना हो, तो आए दिन पेट में ऐंठन, भारीपन और मरोड़ जैसी समस्याएं होती रहती हैं। कब्ज होने पर पेट में तेज दर्द भी महसूस होता है। लोग पेट दर्द को दूर करने के लिए दवा, तो ले लेते हैं लेकिन कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म नहीं कर पाते। ऐसे में यह दर्द दोबारा लौट आता है। हापुड़ के चरक मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर भारत भूषण और गाजियाबाद के राष्ट्रीय समाज एवम धर्मार्थ सेवा संस्थान के आयुर्वेदाचार्य डॉ राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, फाइबर की कमी, गलत खानपान के कारण, कब्ज की समस्या आम बनती जा रही है। कब्ज में होने वाला पेट दर्द, केवल असहजता तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह गैस, सिर दर्द और भूख में कमी जैसी समस्याओं की वजह भी बन सकता है, इसलिए समय पर इसका इलाज करना जरूरी है। इस लेख में हम आपको 7 ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिनकी मदद से कब्ज की समस्या दूर होगी और पेट दर्द से भी राहत मिलेगी।
1. अदरक और नींबू वाला गर्म पानी पिएं- Drink Ginger and Lemon Warm Water For Stomach Pain in Constipation
कब्ज के कारण होने वाले पेट दर्द से राहत चाहिए, तो गर्म पानी में अदरक का रस और नींबू का रस मिलाकर पी लें। इससे पेट में गैस, सूजन, पेट दर्द, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। नींबू, शरीर को डिटॉक्स करता है और अदरक पाचन शक्ति को बढ़ाने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें- कब्ज से राहत दिलाने में मददगार है दंती मूल, इन 3 तरीकों से करें सेवन
2. त्रिफला चूर्ण का सेवन करें- Consume Triphala Powder For Stomach Pain in Constipation
त्रिफला का चूर्ण, पेट दर्द का आयुर्वेदिक उपाय है। त्रिफला चूर्ण में हरड़, बहेड़ा और आंवला होता है। यह चूर्ण पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लेने से सुबह मल त्याग में आसानी होती है।
3. नारियल पानी पिएं- Drink Coconut Water For Stomach Pain in Constipation
कब्ज में होने वाले पेट दर्द को दूर करने के लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ पेट को ठंडक भी पहुंचाता है। यह पाचन में सुधार भी करता है और आंतों की सफाई भी करता है। कब्ज में पेट दर्द से राहत के लिए उपाय ढूंढ रहे हैं, तो 1 गिलास नारियल पानी पिएं।
4. गर्म पानी पिएं- Drink Warm Water For Stomach Pain in Constipation
कब्ज में पेट दर्द से छुटकारा चाहते हैं, तो गुनगुने पानी का सेवन करें। यह पाचन तंत्र को एक्टिव बनाता है और आंतों की गति को तेज करता है जिससे मल सॉफ्ट हो जाता है और आसानी से शरीर से बाहर निकल जाता है। जिन लोगों को अक्सर पेट दर्द या कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें रोज सुबह उठकर, खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए।
5. आंवले का सेवन करें- Eat Amla For Stomach Pain in Constipation
मेरे दादाजी के दोस्त, मुझसे हमेशा कहा करते थे कि आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। वे खुद भी 90 साल की उम्र तक हर दिन आंवला खाते थे। आंवले में विटामिन-सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन और आंत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। रोज सुबह 1 चम्मच आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें या आंवले का मुरब्बा खाएं, तो पेट की समस्याओं को दूर करने में आपको मदद मिलेगी। साथ ही पेट की ऐंठन, भारीपन और कब्ज से भी राहत मिलेगी।
6. पका हुआ पपीता खाएं- Eat Ripe Papaya For Stomach Pain in Constipation
पपीता, पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से एंजाइम्स से भरपूर होता है, खासकर पपेन नाम का एंजाइम, जो पाचन में मदद करता है। रात के खाने में पके हुए पपीते का सेवन करें या फिर आप सुबह खाली पेट, पपीता खाएं। इससे आंतें स्वस्थ और साफ रहेंगी और कब्ज के साथ-साथ पेट दर्द से भी राहत मिलेगी।
7. मेथी दाने का पानी पिएं- Drink Fenugreek Seed Water
मेथी को पाचन को सुधारने और आंतों को एक्टिव बनाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। कब्ज में होने वाले पेट दर्द से छुटकारा चाहते हैं, तो रात को 1 चम्मच मेथी दाने को पानी में भिगो दें और उस पानी को सुबह उठकर छानकर, खाली पेट पी लें। इससे पेट दर्द से राहत, तो मिलेगी ही, साथ ही मल त्याग करना आसान हो जाएगा।
इन घरेलू उपायों के साथ एक्सरसाइज, फाइबर युक्त आहार, पर्याप्त पानी का सेवन भी जरूरी है। ऐसा करके आप कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
क्या कब्ज होने से पेट में दर्द होता है?
हां, कब्ज होने पर मल आंतों में जमा हो जाता है जिससे पेट में भारीपन, ऐंठन और मरोड़ जैसे दर्द हो सकते हैं। यह दर्द नीचे के पेट में ज्यादा महसूस होता है और गैस या सूजन के साथ तेज हो सकता है।हमेशा कब्ज रहने का क्या कारण है?
फाइबर की कमी, कम पानी पीना, शारीरिक गतिविधि की कमी और अनियमित खानपान लगातार कब्ज की वजह बनते हैं। कभी-कभी स्ट्रेस, कुछ दवाएं या आंतों की धीमी गति भी इसका कारण बन सकती है।पुरानी कब्ज का परमानेंट इलाज क्या है?
पुरानी कब्ज से परमानेंट राहत के लिए फाइबर युक्त भोजन, पर्याप्त पानी, सुबह की सैर और आयुर्वेदिक उपाय जैसे त्रिफला बेहद फायदेमंद हैं। अगर आपको कब्ज लंबे समय से बनी हो, तो डॉक्टर से जांच करवा कर उसके कारण के अनुसार इलाज लेना जरूरी है।