पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Home Remedies For Stomach Pain: अगर आप पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर जल्द राहत पा सकते हैं -
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत


Home Remedies For Stomach Pain In Hindi: पेट में दर्द की परेशानी से व्यक्ति को कभी न कभी दो-चार होना पड़ता है। खराब जीवनशैली, ज्यादा जंक फूड का सेवन, पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना और अपच के कारण पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। पेट दर्द होने पर व्यक्ति को काफी तकलीफ होती है और किसी काम में मन नहीं लगता है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए कई लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन बार-बार इनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में, पेट दर्द को ठीक करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू (Home Remedies For Stomach Pain) उपायों की मदद ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो पेट दर्द से राहत पहुंचाने में मदद करेंगे -

पेट दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Stomach Pain In Hindi

सौंफ

सौंफ पेट दर्द को दूर करने के साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करती है। सौंफ में मौजूद गुण पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे पेट में गैस और सूजन जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर 10 मिनट तक उबालें। फिर इसे ठंडा करके इसका सेवन करें। दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करने से आपको पेट दर्द से काफी राहत मिलेगी।

अदरक

पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक टुकड़ा अदरक घिसकर डालें। इसे उबलने दें और फिर गैस बंद कर दें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो से तीन बार लें।

Stomach-Pain-Home-Remedies

हींग 

पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए हींग का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप हींग के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग डालें। इसे अच्छी तरह से मिला लें और दिन में दो से तीन बार पिएं। इससे आपको पेट दर्द (hing for stomach pain) से जल्द आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: घर में  मौजूद ये 5 चीजें दिलाएंगी एसिडिटी से छुटकारा, मिनटों में मिलेगा आराम

पुदीना

पुदीने का उपयोग पेट दर्द के घरेलू उपचार के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए एक कप पानी में 5-6 पुदीने की पत्तियों को डालकर 10 मिनट तक उबालें। फिर इस मिश्रण को छानकर, इसमें थोड़ा शहद मिलाएं। दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें। इससे आपको पेट में दर्द और गैस की समस्या (mint for reduce stomach pain and gas pain) से राहत मिलेगी। 

गर्म सिकाई

अगर आपको पेट में हल्का दर्द हो रहा है, तो आप गर्म सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए एक हीटिंग पैड (heating pad to reduce stomach pain) को थोड़ी देर के लिए अपने पेट पर रखें। गर्म सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही दर्द और ऐंठन की समस्या भी दूर होती है। 

इसे भी पढ़ें: पेट साफ करने में होती है दिक्कत, तो अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके जिनसे मिलेगा आराम

इन घरेलू उपायों की मदद से आप पेट दर्द से जल्द राहत पा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या अधिक बढ़ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

ततैया के काटने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दर्द और सूजन से जल्द मिलेगी राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version