पेट साफ करने में होती है दिक्कत, तो अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके जिनसे मिलेगा आराम

How to Clean Stomach Naturally: पेट को नैचुरली साफ रखने के लिए इन तरीकों को आसानी से किया जा सकता हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Feb 09, 2023 12:00 IST
पेट साफ करने में होती है दिक्कत, तो अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके जिनसे मिलेगा आराम

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

How to Clean Stomach Naturally: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पेट को हेल्दी रखना बहुत आवश्यक होता है। क्योंकि, जो भी हम खाते है वो ठीक से पचे और पेट ठीक से साफ रहे। ये स्वस्थ शरीर की निशानी होती है। पेट ठीक से साफ होने पर भूख खुलकर लगती है और खाना ठीक से पचता है। कई लोग पेट को साफ रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए बहुत सी दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं। ये दवाईयां थोड़े समय के लिए, तो असर दिखाती है। लेकिन इनका ज्यादा सेवन पेट के लिए हानिकारक भी हो सकता है। साथ ही इनके नियमित सेवन से पेट को इनकी आदत भी पड़ जाती है। ऐसे में रोज पेट को बिना दवाईयों के नैचुरली साफ करने के लिए कुछ तरीकों की मदद ली जा सकती हैं। ये तरीके अपनाने से शरीर पर किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता और शरीर भी हेल्दी रहता है। आइए जानते हैं पेट को नैचुरली साफ करने के तरीकों के बारे में।

भरपूर पानी पिएं

दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। सही मात्रा में पानी पीने से पेट साफ रहता है और कब्ज की शिकायत भी दूर होती है। पानी पीने से अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। पानी पेट को साफ करने में मदद करता है और पेट से टॉक्सिन्स पदार्थो को बाहर निकालता है।

digestion

नमक का पानी

जी हां, नमक के पानी से भी पेट को साफ रखा जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेंधा नमक को पानी में डालकर घोल लें। उसके बाद इस पानी को सिप करके पिएं। ऐसा करने से पेट की आंते साफ होती है औप पेट नैचुरली क्लीन होता है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके

फाइबर से भरपूर डाइट

फाइबर की मात्रा लेने से पेट साफ रहता है। फाइबर पेट को साफ रखने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत भी बनाता है। किशमिश, बादाम, हरी सब्जियां और फल आदि में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को भी दूर करते है। इनके सेवन से पेट साफ करने में मदद मिलती है

शहद और नींबू पानी

शहद और नींबू पानी की मदद से भी पेट को साफ रखने में मदद मिलती है। इनको लेने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू के रस को मिलाकर तैयार कर लें। अब इस पानी को सिप करके रोज सुबह पी सकते है। ये पानी पेट को साफ करने के साथ भूख बढ़ाने में भी मदद करता है और गैस आदि की परेशानी को भी आसानी से दूर करेगा।

हींग

अधिकतर घरों में हींग का इस्तेमाल किया जाता है। हींग पाचन तंत्र को मजबूत करके गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को आसानी से दूर करती है। हींग में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पेट को नैचुरली क्लीन करते है। हींग को खाने में डालकर इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर गुनगुने पानी में डालकर भी इसे लिया जा सकता है। 

इन तरीकों को करने से पेट को नैचुरली साफ रखा जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन तरीकों को करें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer