Expert

सर्दियों में सुबह पेट साफ नहीं होता, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

सर्दियों में बिगड़े खानपान के कारण अक्सर लोगों को कब्ज की समस्या रहती है और सुबह पेट साफ नहीं होता है। यहां जानिए सुबह पेट साफ करने के लिए क्या करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में सुबह पेट साफ नहीं होता, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय


सर्दियों के मौसम में बिगड़े खानपान और शरीर में पानी की कमी होने के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इस मौसम में पाचन से जुड़ी समस्या काफी आम है और हर आयु वर्ग के लोगों में देखने को मिलती है। सुबह अगर पेट साफ न हो तो पूरा दिन खराब हो जाता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी पिएं और ध्यान रखें कि सर्दियों के मौसम में हल्का गुनगुना पानी ही पिएं। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आपका पेट सुबह के समय आसानी से साफ (Natural remedies to clean stomach) हो सकता है।

सुबह पेट साफ करने के लिए घरेलू उपाय - How To Clean Your Stomach Naturally In Hindi

1. रात में ओटमील खाएं

हाई फाइबर से भरपूर ओटमील का सेवन रात के समय करने से सुबह आपका पेट अच्छे से साफ हो सकता है। इसके अलावा रात के समय ओटमील खाने से नींद भी अच्छी आएगी, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में अमीनो एसिड का लेवल बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कब्ज होने पर डाइट में शामिल करें भुने हुए चने, पेट साफ करने में मिलेगी मदद

2. नींद पूरी करें 

गट हेल्दी होगा तो पेट भी साफ होगा, गट को हेल्दी रखने के लिए नींद बहुत जरूरी है, नींद का असर गट के बैक्टीरिया पर पड़ता है। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

3. नींबू के साथ गुनगुना पानी पिएं

सुबह उठते ही नींबू का रस मिलाकर गुनगुना पानी पीना आपके शरीर के लिए संजीवनी बूटी की तरह काम कर सकता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और विषाक्त पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसे पीने से शरीर को विटामिन C मिलेगा, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर हो सकती है।

stomach

इसे भी पढ़ें: पेट से जुड़ी ये समस्याएं हो सकती हैं किडनी डैमेज का संकेत, जानें बचाव

4. फाइबर से भरपूर फल खाएं

नाश्ते में फाइबर से भरपूर फलों को शामिल करना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। फलों में मौजूद फाइबर पेट साफ करने में मदद करेगा। फाइबर से भरपूर आहार कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। फलों में फाइबर के साथ विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके दिल के स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं।

5. दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी पिएं

सर्दियों के मौसम में लोग पानी कम पीते हैं, जिसके कारण पेट सही से साफ नहीं होता है। कोशिश करें कि आप दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी पीने से शरीर अच्छे से डिटॉक्स होता है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

ये सभी घरेलू उपाय पेट साफ करने में सहायक हो सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी शारीरिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो डॉक्टर से परामर्श लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में ऑर्मपिट (कांख) में हो गए हैं रैशेज? इन 5 घरेलू नुस्खों को अपनाकर पाएं जल्द आराम

Disclaimer