Expert

सुबह पेट साफ नहीं होता, तो नाश्‍ते में खाएं ये 5 चीजें, कब्‍ज से म‍िलेगी राहत

सुबह पेट साफ नहीं होता और कब्ज की समस्या है? नाश्ते में गुनगुना पानी, भीगे बादाम, फाइबर युक्त फूड्स, दही और हाइड्रेटिंग फलों को शामिल करें। ये पाचन को बेहतर बनाते हैं, मल को नरम करते हैं और पेट साफ रखने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह पेट साफ नहीं होता, तो नाश्‍ते में खाएं ये 5 चीजें, कब्‍ज से म‍िलेगी राहत


सुबह पेट साफ न होना या कब्ज की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। बदलती लाइफस्टाइल, अनियमित खान-पान और पानी की कमी के कारण यह परेशानी अक्सर लोगों को सताती है। कब्ज न सिर्फ असुविधाजनक होती है, बल्कि पेट और पाचन तंत्र की सेहत पर भी असर डालती है। सुबह का नाश्ता इस समस्या को कम करने का सबसे खास समय होता है। सही चीजें खाने से पेट की सफाई में मदद मिलती है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है। अगर आप भी सुबह लंबे समय तक पेट साफ नहीं होने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो नाश्ते में इन 5 चीजों को शामिल करके कब्ज से राहत पा सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ, व‍िकास नगर स्‍थ‍ित‍ न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

1. भीगे हुए बादाम खाएं- Eat Soaked Almonds

soaked-almonds-benefits

न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा ने बताया क‍ि रात भर पानी में भिगोए हुए बादाम नाश्ते में खाने से फाइबर और जरूरी मिनरल्स मिलते हैं। यह पेट की सफाई में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही, बादाम खाने से शरीर को एनर्जी भी म‍िलती है।

2. गुनगुना पानी प‍िएं- Drink Warm Water In Morning

सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना पाचन तंत्र को एक्‍ट‍िव करता है। यह पेट में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। खाली पेट गुनगुना पानी पीने से मल त्याग आसान हो जाता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- खूब पानी पीने के बावजूद रहती है कब्ज? एक्सपर्ट के बताए इन 5 टिप्स से मिलेगी राहत

3. फाइबर युक्त फूड्स खाएं- Fiber Rich Foods

fiber-foods-benefits

न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा ने बताया क‍ि ओट्स, ब्राउन ब्रेड, फल और सब्जियां जैसे फाइबर युक्त फूड्स कब्ज को कम करने में मदद करते हैं। फाइबर मल को नरम बनाता है और पेट से आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है। फाइबर फूड्स के नियमित सेवन से पाचन बेहतर होता है।

4. दही और प्रोबायोटिक्स खाएं- Eat Yogurt And Probiotics

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के बैक्टीरिया संतुलित रखते हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखकर कब्ज से राहत दिलाता है। नाश्ते में दही या स्मूदी में डालकर सेवन करना फायदेमंद है।

5. हाइड्रेटिंग फल खाएं- Eat Hydrating Fruits

तरबूज, खीरा, पपीता जैसे फल पानी और फाइबर से भरपूर होते हैं। यह पेट की सफाई में मदद करते हैं और कब्ज (Constipation) से राहत देते हैं। सुबह के समय इन फलों को खाने से पाचन तंत्र एक्‍ट‍िव रहता है।

निष्कर्ष:

सुबह का नाश्ता पाचन तंत्र के लिए जरूरी है। गुनगुना पानी, भीगे बादाम, फाइबर युक्त फूड्स, दही और हाइड्रेटिंग फल को नाश्ते में शामिल करने से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या कम होती है। नियमित रूप से इन आदतों को अपनाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

रात में सोने से पहले केला खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसे खाने के बाद किन चीजों से करें परहेज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 03, 2025 18:19 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

TAGS