Doctor Verified

रोज रात को खाएं 5-6 भीगे हुए मुनक्का, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से मिलेगी राहत

Munakka for Constipation: अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आप रोजाना 5-6 मुनक्के का सेवन कर सकते हैं। मुनक्का में फाइबर होता है, जिससे पेट साफ होता है 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज रात को खाएं 5-6 भीगे हुए मुनक्का, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से मिलेगी राहत


Munakka Benefits for Constipation in Hindi: आजकल अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं। दरअसल, खराब खान-पान, लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से पाचन-तंत्र प्रभावित हो जाता है। पाचन-तंत्र में गड़बड़ी की वजह से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कब्ज से राहत पाने के लिए अक्सर लोग आयुर्वेदिक चूर्ण या फिर पेट साफ करने वाले सिरप का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि मुनक्का को कब्ज के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसमें नेचुरल शुगर, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आप रोज रात को 5-6 मुनक्कों का सेवन कर सकते हैं। मुनक्का में फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसलिए अगर आपको कब्ज की समस्या बनी हुआ है, तो मुनक्का खाना फायदेमंद हो सकता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-

क्या वाकई मुनक्का खाने से कब्ज से राहत मिलती है?

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, "जी हां, मुनक्का खाने से कब्ज से राहत मिल सकती है। मुनक्का में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।"

munakka for constipation

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए मुनक्का का सेवन कैसे करें?- How to Eat Munakka to Get Relief from COnstipation in Hindi

  • अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो रोज रात को 5-6 मुनक्कों का सेवन करना लाभकारी हो सकता है।
  • इसके लिए आप सुबह के समय मुनक्कों को पानी में भिगोकर रख दें।
  • फिर रात को सोते समय इस मुनक्कों का सेवन करें।
  • आप चाहें तो मुनक्के का पानी भी पी सकते हैं।
  • रोज रात को भीगे हुए मुनक्के खाने से पाचन दुरुस्त बनता है। इससे कब्ज से छुटकारा मिलता है।
  • रात को मुनक्का खाने से सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें- रातभर दूध में भिगोकर रखें मुनक्का, सुबह खाली पेट खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे

कब्ज के लिए मुनक्का के फायदे- Munakka Benefits for Constipation in Hindi

  • मुनक्का में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर, पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह पोषक तत्व, मल को नरम बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। 
  • भीगे हुए मुनक्के खाने से आंतों में पानी की मात्रा भी बढ़ जाती है। पानी में भीगे हुए मुनक्के खाने से आंतों में मल नरम बनता है। इससे मल आसानी से बाहर निकल जाता है।
  • मुनक्का को नेचुरल लैक्सेटिव माना जाता है। यह आंतों को एक्टिव करता है और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।
  • मुनक्का खाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इससे पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। आप मल के जरिए शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- मुनक्का खाने से ठीक हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जरूर करें डाइट में शामिल

अक्सर लोग कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसका समाधान घरेलू उपायों की मदद से ही किया जा सकता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रात को भीगे हुए मुनक्कों का सेवन कर सकते हैं। भीगे हुए मुनक्के सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। हालांकि, अगर आप लंबे समय से कब्ज से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की राय भी जरूर लें।

Read Next

क्या लंबे समय तक कीटो डाइट लेने से पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version