Expert

केसर के साथ भीगे हुए मुनक्के रोज खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, बीमारियां रहेंगी दूर

केसर के साथ भीगे हुए मुनक्का खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आगे एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
केसर के साथ भीगे हुए मुनक्के रोज खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, बीमारियां रहेंगी दूर

आयुर्वेद में सेहत और त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए उपाय बताए गए हैं। साथ ही, डाइट में कुछ प्राकृतिक चीजों को शामिल करने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसी वजह से आयुर्वेदाचार्य मुनक्का और केसर खाने की सलाह देते हैं। मुनक्का और केसर को साथ में खाने से शरीर का वात दोष शांत होता है। साथ ही, स्किन में ड्राईनेस नहीं होती है। दूध में केसर भिगोकर लेने से दिमाग की कार्यक्षमता बेहतर होती है और व्यक्ति को बुद्धि तीव्र होती है। इस लेख में श्रुति के भारद्वाज, मुख्य आहार विशेषज्ञ, जाइडस हॉस्पिटल, अहमदाबाद से आगे जानेगें कि भीगे मुनक्का और केसर साथ में लेने से क्या फायदे होते हैं। 

केसर के साथ भीगे हुए मुनक्के खाने के फायदे - Benefits Of Eating Soaked Munakka With Saffron Daily In Hindi 

बेहतर पाचन स्वास्थ्य - Improve Digestion 

केसर के साथ भिगोया हुआ मुनक्का खाने से पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है। मुनक्का डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है, जो मल त्याग को सुचारू बनाने में सहायता करता है और कब्ज को रोकता है। दूध में भिगोने से मुनक्का में मौजूद फाइबर फूल जाते हैं, जिससे यह आंतों को साफ करने में और भी प्रभावी हो जाती है। इसके अतिरिक्त, केसर में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को शांत करते हैं, जिससे सूजन और अपच जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।  

आयरन की कमी को दूर करें - Reduce Iron Deficiency 

मुनक्का आयरन का एक बेहतरीन सोर्स होता है, यह ब्लड में हीमोग्लोबिन के उत्पादन के लिए आवश्यक माना जाता है। भीगे हुए मुनक्के का सेवन करने से आयरन की कमी दूर होती है। व्यक्ति को एनीमिया की समस्या नहीं होती है। वहीं, केसर आहार से आयरन के अवशोषण में सुधार करने में सहायक होती है। इसके सेवन से महिलाओं को आरयन की कमी नहीं होती है। 

इम्यूनिटी को बूस्ट करें - Boost Your Immunity

भीगे हुए मुनक्के और केसर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। मुनक्का में विटामिन सी और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे आवश्यक विटामिनों पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केसर अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए प्रसिद्ध है, इसमें क्रोसिन, सफ्रानल और काएम्फेरोल जैसे कम्पाउंड होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। 

हृदय स्वास्थ्य के लिए आवश्यक - Good For Heart Health 

मुनक्का, ब्लड में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। दूसरी ओर, केसर में सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य का सपोर्ट करते हैं।

ब्रेन के लिए आवश्यक - Boost Memory Power 

केसर के साथ भीगे हुए मुनक्का का रोजाना सेवन करने से व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य और कॉग्नेटिव कार्य (संज्ञानात्मक कार्य) को बहुत फायदा हो सकता है। केसर का उपयोग मूड में सुधार करने, अवसाद और चिंता के लक्षणों को कम करने के लिए किया जाता रहा है। यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है, इसे हैप्पी हार्मोन भी कहते हैं। वहीं, मुनक्का ग्लूकोज और फ्रुटकोज जैसे नेचुरल शुगर प्रदान करता है। इससे ब्रेन फंक्शन बेहतर होते हैं। 

भीगे हुए मुनक्के और केसर का सेवन कैसे  - How To Eat Soaked Munakka With Saffron Daily In Hindi 

इनका सेवन करने के लिए 6 से 8 पीस मुनक्का को रात भर एक कप पानी या दूध में भिगो दें। सुबह भीगे हुए मुनक्का में केसर के कुछ धागे मिलाएं और इसे कुछ मिनटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसका सेवन खाली पेट करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में मुनक्का खाने से मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

पाचन क्रिया और स्किन की समस्याओं को  दूर करने के लिए आप मुनक्का और केसर का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में आरयन की कमी दूर होती है। साथ ही, व्यक्ति को हृदय रोग का जोखिम कम होता है। 

Read Next

थायराइड कंट्रोल करने के लिए लें ये 8 डाइट सप्लीमेंट्स, वजन भी रहेगा नियंत्रित

Disclaimer