Expert

गर्मियों में मुनक्का खाने से मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

Munakka Benefits In Summer: गर्मियों में मुनक्का का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। जानें सेवन का सही तरीका -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: May 22, 2023 10:00 IST
गर्मियों में मुनक्का खाने से मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Benefits Of Munakka In Summer In Hindi: मुनक्का का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह शरीर को पर्याप्त पोषण और एनर्जी प्रदान करने में काफी मददगार है। हालांकि, मुनक्का की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका अधिक सेवन किया जाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे गर्मियों में नहीं खा सकते हैं। डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन की मानें तो गर्मियों में भीगे हुए मुनक्का का सेवन किया जा सकता है। इस तरह से मुनक्का खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसके सेवन से एनीमिया से बचाव हो सकता है। साथ ही, पेट से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको गर्मियों में मुनक्का खाने के फायदों के बारे में बता रहे हैं -

गर्मियों में मुनक्का खाने के फायदे - Benefits Of Munakka In Summer In Hindi

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे

हाई बीपी के रोगियों के लिए मुनक्का का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

पेट को रखे स्वस्थ

गर्मियों में अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में भीगे हुए मुनक्का खाने से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होता है। साथ ही, आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इसके नियमित सेवन से पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।

Munakka-Benefits-In-Summer

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोजाना खाएं एक चम्मच गुलकंद, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

वजन घटाने में मददगार

अगर आप गर्मियों में वजन कम करना चाहते हैं, जो रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए मुनक्का का सेवन करें। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आपको अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

खून की कमी को दूर करे

मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी से बचा जा सकता है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आपको एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेगा ताड़गोले का फल, जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

गर्मियों में मुनक्का कैसे खाएं - How To Eat Munakka In Summer In Hindi

गर्मियों में मुनक्का को पानी में भिगोकर खाया जा सकता है। इसके लिए आप 4-5 मुनक्का को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खा लें। आप इसके पानी को छानकर पी सकते हैं। रातभर पानी में भिगोने से मुनक्के की तासीर सामान्य हो जाती है। रोजाना इसके सेवन से आपको काफी लाभ मिल सकता है।

Disclaimer