Doctor Verified

मुनक्का खाने से ठीक हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जरूर करें डाइट में शामिल

Munakka Benefits: मुनक्का सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मुनक्का एनीमिया समेत कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मुनक्का खाने से ठीक हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जरूर करें डाइट में शामिल


Munakka ke Fayde in Hindi: मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन ई और फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इनके अलावा, मुनक्का एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा सोर्स होता है। मुनक्का खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही, पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी दूर करता है। मुनक्का पाचन-तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह ऊर्जा को बढ़ाता है और त्वचा को भी हेल्दी बनाता है। आयुर्वेद में मुनक्के को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानें मुनक्का खाने से कौन-सी बीमारी दूर होती है-

मुनक्का खाने से कौन-सी बीमारी दूर होती है?- Which Diseases Can Cure by Munakka in Hindi

constipation

1. पाचन से जुड़ी समस्याएं

मुनक्का पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक कर सकता है। अगर आप रोजाना 3-4 मुनक्के खाएंगे, तो इससे गैस और कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं। कब्ज से परेशान हैं, तो रोज रात को भीगे हुए मुनक्कों का सेवन करें। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त बनेगी और कब्ज की दिक्कत ठीक होगी। 

2. वात और पित्त से जुड़ी समस्याएं

मुनक्का वात और पित्त से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। आयुर्वेद में मुनक्के को बेहद फायदेमंद बताया गया है। लेकिन पित्त वाले लोगों को मुनक्के का सेवन, भिगोकर ही करना चाहिए। भिगोए हुए मुनक्का खाने से वात और पित्त संतुलित रहते हैं। इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें- रातभर दूध में भिगोकर रखें मुनक्का, सुबह खाली पेट खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे

3. एनीमिया 

मुनक्का एनीमिया से पीड़ित महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। मुनक्का में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करता है। अगर आप नियमित रूप से 4-5 मुनक्के खाएंगे, तो इससे एनीमिया वाली महिलाओं को फायदा मिल सकता है। अगर आपका हीमोग्लोबिन लेवल कम है, तो मुनक्के का सेवन कर सकते हैं। एनीमिया से राहत पाने के लिए मुनक्के का पानी भी पिया जा सकता है।

munakka benefits

4. बुखार से राहत दिलाए

मुनक्का बुखार से भी राहत दिला सकता है। अगर आपको बुखार हो रहा है, तो आप भीगे हुए मुनक्के खा सकते हैं। मुनक्के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मुनक्के खाने से वायरल फीवर या बुखार की वजह से होने वाली थकान और कमजोरी भी दूर होती है। मुनक्का खाने से शरीर में एनर्जी आती है और थकावट दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए मुनक्का कैसे खाएं: इन 4 तरीकों से करें मुनक्का का सेवन, तेजी से बढ़ेगा वजन

5. त्वचा से जुड़ी समस्याएं

अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं, तो भी आप मुनक्का खा सकते हैं। मुनक्के में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। मुनक्का खाने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ भी आासनी से निकल जाते हैं। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है।

आपको बता दें कि मुनक्का हार्ट हेल्थ और लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना मुनक्के का सेवन करेंगे, तो इससे बुखार ठीक होगा। साथ ही, त्वचा, पाचन और वात-पित्त से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। 

Read Next

हेल्दी बालों और त्वचा के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन्स और मिनरल्स, डाइट में करें शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version