Doctor Verified

आपका भी नहीं होता रोज पेट साफ? तो बढ़ सकता है इन 5 बीमारियों का जोखिम

कभी-कभी पेट साफ न होना आम है। लेकिन अगर आपका अक्सर ही पेट साफ नहीं होता है, तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। जानें इसके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
आपका भी नहीं होता रोज पेट साफ? तो बढ़ सकता है इन 5 बीमारियों का जोखिम


Pet Saaf Na Hone se Kon si Bimari Hoti Hai: आजकल खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। इसमें पाचन से जुड़ी समस्याएं होना सबसे आम है। खराब पाचन की वजह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन, लंबे समय तक पेट खराब होने की वजह से कई तरह की बीमारियां शुरू हो जाती है। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कि पेट साफ न होने पर कौन-सी बीमारियां होती हैं?

पेट ना साफ होने से कौन-सी बीमारी होती है?- Pet Saaf Na Hone se Kon si Bimari Hoti Hai

1. इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम

अगर आपका पेट रोजाना सही तरीके से साप नहीं होता है, तो आपको इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम होने का जोखिम बढ़ सकता है। जब पेट साफ नहीं होता है तो पाचन से जुड़ी यह समस्या हो सकती है। यह बीमारी पेट और आंतों को प्रभावित कर सकती है। पेट में दर्द, ऐंठन, सूजन, गैस और कब्ज इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको इन लक्षणों का अनुभव हो तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

2. बवासीर की समस्या

पेट साफ न होने के कारण व्यक्ति को बवासीर जैसी पीड़ादायक बीमारी भी हो सकती है। जिन लोगों को रोजाना पेट साफ नहीं होता है, उनमें यह बीमारी ज्यादा देखने को मिलती है। बवासीर की वजह से मल त्याग के दौरान दर्द और जलन का अनुभव हो सकता है। कुछ मामलों में बवासीर खूनी हो सकता है। यानी इसमें मल के साथ खून निकल सकता है। वैसे तो हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करने से बवासीर की दिक्कत ठीक हो जाती है। लेकिन कुछ लोगों को सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- Constipation: कब्ज की समस्या होने पर पिएं ये 5 तरह की हर्बल चाय, पाचन क्षमता में होगा सुधार

3. मोटापे की समस्या

रोजाना पेट साफ न होने के कारण मोटापा भी बढ़ सकता है। दरअसल, रोजाना पेट साफ न होने के कारण मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इससे शरीर में फैट जमा हो जाता है और वजन कंट्रोल में नहीं रहता है। इससे तेजी से वजन बढ़ सकता है। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो इस संकेत को बिलकुल नजरअंदाज न करें। मोटापा डायबिटीज, हृदय और लिवर रोग समेत कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

stomach-related-disease-inside

4. डायवर्टिकुलाइटिस की समस्या

पेट साफ न होने की वजह से डायवर्टिकुलाइटिस की समस्या भी हो सकती है। आपको बता दें कि डायवर्टिकुलाइटिस पाचन-तंत्र से जुड़ी बीमारी है। इसमें आंतों की दीवारों पर इंफेक्शन यानी संक्रमण फैल जाता है। इसकी वजह से आंतों पर सूजन आ सकती है। इस बीमारी से बचने के लिए आपको कब्ज की समस्या से बचना बहुत जरूरी है। अगर आपका पेट रोजाना साफ होगा, तो इस बीमारी से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Constipation: क्या आपको भी रहती है कब्ज की शिकायत, कहीं अनियमित खानपान तो नहीं है वजह? जानें

5. पेरिटोनिटिस

रोजाना पेट साफ न होने के कारण व्यक्ति को पेरिटोनिटिस की समस्या भी हो सकती है। यह एक बेहद गंभीर और जानलेवा बीमारी है। इसमें पेट के अंदर की परत में सूजन आ जाती है। इस परत को पेरिटोनियम कहा जाता है। मतली या उल्टी, पेट का फूलना, पेट में दर्द, बार-बार प्यास लगाना और भूख न लगना पेरिटोनिटिस के लक्षण होते हैं। अगर आपको कब्ज के साथ ही इन लक्षणों का अनुभव हो, तो इन्हें बिलकुल नजरअंदाज न करें।

Images: Freepik

Read Next

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स किस तरह से सोरायसिस का कारण बन सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer