विटामिन बी12 की कमी से बढ़ता है इन 5 बीमारियों का खतरा, लक्षणों को न करें अनदेखा

Vitamin B12 Deficiency in Hindi: शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कुछ रोगों का जोखिम बढ़ सकता है। जानें, इनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन बी12 की कमी से बढ़ता है इन 5 बीमारियों का खतरा, लक्षणों को न करें अनदेखा


Vitamin B12 Deficiency in Hindi: विटामिन बी12 एक जरूरी पोषक तत्व है। विटामिन बी12 नर्व सेल्स और ब्लड सेल्स को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है। आपको बता दें कि एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 की जरूरत होती है। वहीं, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को विटामिन बी12 की अधिक जरूरत होती है।  विटामिन बी12 आपको कई तरह के खाद्य पदार्थों से मिल सकता है। मांस, अंडा, डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन बी12 की मात्रा काफी अधिक होती है। लेकिन कई बार व्यक्ति को खाद्य पदार्थों से विटामिन बी12 नहीं मिल पाता है। ऐसे में डॉक्टर विटामिन बी12 सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं। क्योंकि शरीर में विटामिन बी12 का पूरा होना बहुत जरूरी होता है। अन्यथा आपको शारीरिक और न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याएं परेशानी कर सकती हैं। विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 ki Kami) होने पर आपको कई तरह के रोगों का सामना करना पड़ सकता है, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-

विटामिन B12 की कमी से होने वाले रोग- Diseases Due to Vitamin B12 Deficiency in Hindi

1. सिरदर्द

विटामिन बी12 की कमी सिरदर्द समेत कई न्यूरोलॉजिकल दुष्प्रभाव का कारण बन सकता है। यह वयस्कों और बच्चों दोनों को प्रभावित कर सकता है। यानी विटामिन बी12 की कमी सिरदर्द जैसे रोग पैदा कर सकता है। यह माइग्रेन के लक्षणों को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको अकसर ही सिरदर्द होता है, तो एक बार विटामिन बी12 की जांच जरूर करवाएं।

इसे भी पढ़ें- विटामिन बी12 की कमी होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, जानें इसके सोर्स

2. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं

विटामिन बी12 की कमी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का कारण भी बन सकता है। जब किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन बी12 की कमी देखने को मिलती है, तो उसे डायरिया, कब्ज और सूजन जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में आपको गैस अधिक बन सकती है। यह समस्या वयस्कों और बच्चों दोनों को प्रभावित कर सकती है। 

vitamin b12 deficiency

3. मुंह में सूजन

विटामिन बी12 की कमी होने पर आपको मुंह में सूजन जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में आपको मुंह में सूजन और छाले नजर आ सकते हैं। साथ ही दर्द का अनुभव भी हो सकता है। विटामिन बी12 की कमी वाले लोगों में ग्लोसाइटिस और स्टामाटाइटिस दिखाई दे सकता है। आपको बता दें कि विटामिन बी12 की कमी से संबंधित एनीमिया वाले लोगों में ग्लोसाइटिस और स्टामाटाइटिस बेहद आम हैं। इसलिए अगर आपके मुंह में सूजन हो, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। 

4. आंखों की रोशनी में बदलाव

अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो रही है, तो इसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ सकता है। विटामिन बी12 की कमी होने पर आपके आंखों की रोशनी में बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा सकता है, इसकी वजह से दृष्टि में गड़बड़ी देखने को मिल सकती है। इसलिए अगर आपको दृष्टि हानि हो रही है, तो इसका मतलब आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- व‍िटाम‍िन B12 की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये 7 फूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

5. हाथों और पैरों में झनझनाहट

जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है, जो इसकी वजह से आपके हाथों और पैरों पर जलन या झनझनाहट महसूस हो सकती है। इसे मेडिकल टर्म में पेरेस्टेसिया कहा जाता है। आपको बता दें कि विटामिन बी12 की कमी डायबिटीज रोगियों में देखी जा सकती है, जिसमें लोगों को पैरों में झनझनाहट हो सकती है। इसे डायबिटिक न्यूरोपैथी से संबंधित माना जाता है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से विटामिन बी12 सप्लीमेंट का सेवन करेंगे, तो इससे हाथों और पैरों की झनझनाहट दूर हो सकती है। 

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 1 सितंबर 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer