मुंह पर सूजन आना कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह एक आम समस्या है, जिसे कई घरेलू नुस्खों के जरिए ठीक किया जा सकता है। आइये जानते हैं मुंह की सूजन दूर करने के कुछ आसान घरेलु नुस्खों के बारे में।
चेहरे पर सूजन होने के कारण
<li>एलर्जिक रिएक्शन</li> <li>ज्यादा स्ट्रेस लेना</li> <li>नींद की कमी</li>
आइस क्यूब
आइस क्यूब सूजन दूर करने में काफी मददगार साबित होती है। इससे चेहरे पर मसाज करने से आपके प्रभावित हिस्से का ब्लड फ्लो कम हो जाता है, जिससे चेहरे की सूजन दूर हो सकती है।
हल्दी
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के साथ ही करक्यूमिन होता है, जो सूजन कम करने में मददगार होते हैं। इसके लिए हल्दी में पानी या नारियल तेल मिलाकर लेप बनाएं और सूजन वाले हिस्से पर लगाएं।
गुड़हल का फूल
इस फूल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपके चेहरे से सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप इसे पीसकर एक पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर थोड़ी देर लगाकर छोड़ दें।
आलू
आलू में कैरेटेनॉइड्स के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए आप कच्चे आलू को काटकर उसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे सूजन में आराम मिलेगा।
गहरी नींद लें
कई बार पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेने से भी मुंह पर सूजन आ सकती है। इसके लिए आपको अपनी नींद बढ़ानी होगी। सूजन से राहत पाने के लिए कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
इन सभी घरेलू नुस्खो की मदद से आप मुंह की सूजन को आसानी से कम कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com