किन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना चाहिए?

By Shilpy Arya
30 Jul 2025, 15:30 IST

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें भिगोकर खाना अधिक लाभकारी होता है। लेख में जानें इनके बारे में-

किशमिश

रोजाना सुबह भीगी किशमिश खाएं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखता है। साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों वाली भी होती है, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं।

बादाम

भीगे बादाम खाने से वजन कम करने के साथ ही पाचन को ठीक रखने में मदद मिलती है। इन्हें खाने से बॉडी को ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ कई अन्य पोषक तत्व मिलते हैं।

अखरोट

फाइबर के गुणों से भरपूर अखरेट को भिगोकर खाने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन को हेल्दी रखते हैं।

काजू

काजू का सेवन भिगोकर करने से कोलेस्ट्रॉल घटता है। इसमें फाइबर होता है, जो वेट लॉस में भी सहायक होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

अंजीर

अंजीर का सेवन भिगोकर करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। यह आयरन का बेहतरीन स्रोत होते हैं। इनमें कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम के गुण होते हैं, जो बोन हेल्थ अच्छी करते हैं।

इन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना सेहतमंद रखने में मदद करता है। खानापान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़े onlymyhealth.com