खराब और इनएक्टिव लाइफस्टाइल के कारण पेट साफ न होना एक गंभीर समस्या है। इसे दूर करने के लिए आप कुछ चीजों का सेवन खाली पेट कर सकते हैं। लेख में जानें-
किशमिश
रोज सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह फाइबर से भरपूर होती है। इन्हें भिगोकर खाएं।
पपीता
सुबह खाली पेट पपीता खाने से शरीर से टोक्सिंस बहार निकल जाते। यह पेट को अच्छे से साफ करता है। पपीता खाने से आपकी स्किन भी हेल्दी रहती है।
चिया सीड्स
रोज सुबह खाली पेट चिया सीड्स खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इनमें कई तरह के विटामिन और मिनरल के गुण मौजूद होते हैं।
नाशपाती
इसमें फाइबर व पेक्टिन के गुण होते हैं, जो कब्ज दूर करते हैं। इससे पेट साफ होता है। यह मल को मुलायम बनाने में मदद करती है।
केला
पेट साफ करने के लिए रोज केले का सेवन इसबगोल की भूसी या दूध के साथ करें। यह कब्ज से राहत दिलाता है।
पेट साफ करने के लिए खाली पेट इन चीजों का सेवन करें। साथ ही, एक्सरसाइज के लिए टाइम निकालें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com