Expert

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स किस तरह से सोरायसिस का कारण बन सकते हैं? डॉक्टर से जानें

खानपान की गलत आदतें आपको स्किन से जुडी़ समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इस लेख में जानते हैं कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड आहार क्या सोरायसिस का कारण बन सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स  किस तरह से सोरायसिस का कारण बन सकते हैं? डॉक्टर से जानें


How Ultra Processed Foods Are Linked To Psoriasis In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए आपको पौष्टिक आहार खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, आज के दौर में सभी उम्र के लोगों को जंक फूड खाना पसंद है। समय के साथ लोगों के खाने की आदत में आए बदलावों के चलते कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जंक फूड पाचन क्रिया को प्रभावित करते हैं, जिसकी वजह से शरीर में हार्मोनल असंतुलन होने की संभावना बढ़ जाती है। यह असंतुलन हेयर और स्किन को भी प्रभावित कर सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई चरणों में तैयार प्रोसेस्ड फूड्स आइटम (Ultra-Processed Foods) में आर्टिफिशल शुगर, हानिकारक केमिकल्स, प्रिजर्वेटिव्स, कलरिंग और फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है। इन फूड आइटम का लंबे समय तक सेवन करना स्किन से जुड़ी समस्याओं की मुख्य वजह बन सकता है। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स किस तरह से सोरायसिस (Psoriasis) को प्रभावित कर सकते हैं।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सोरायसिस पर क्या प्रभाव पड़ता है? - How Ultra Processed Foods Are Affects Psoriasis In Hindi

स्टडी के अनुसार अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स वे खाद्य पदार्थ होते हैं जो प्राकृतिक रूप से प्राप्त अनाज या फल इत्यादि में बड़े पैमाने पर केमिकल्स और आर्टिफिशल रंग आदि से बने होते है। इसमें आप जंक फूड्स को भी शामिल कर सकते है। जैसे सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स, चिप्स, कुकीज, केक, पिज्जा आदि। आगे जानते हैं कि यह किस तरह से स्किन से जुड़ी समस्या का कारण बन सकते हैं।

आंतों को प्रभावित करना

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया (Gut Microbiome) को नुकसान पहुंचाते हैं। आंतों के कमजोर होने से इम्यून सिस्टम वीक हो सकता है। इस स्थिति में ऑटोइम्यून रोग (Autoimmune Disease) जैसे कि सोरायसिस आदि होने की संभावना बढ़ जाती है।

How-Ultra-Processed-Foods-Are-Affects-Psoriasis-in

मोटापा बढ़ना

प्रोसेस्ड फूड को खाने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। ऐसे में पाचक तत्व फैट को बर्न नहीं कर पाते हैं और यह फैट बॉडी में स्टोर होने लगता है। इससे मोटापे की समस्या होती है। मोटापे से सोरायसिस के गंभीर होने का जोखिम बढ़ जाता है। साथ ही, यह हार्मोनल असंतुलन की भी वजह बनता है।

पोषक तत्वों की कमी

इस तरह के फूड आइटम में पोषक तत्वों की कमी होती है। विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी सोरायसिस को नियंत्रित करने में बाधा डाल सकती है। यह स्थिति त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने की क्षमता को कमजोर कर देती है।

इंफ्लेमेशन का बढ़ना - Increase Inflammation

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स आइट में अधिक मात्रा में चीनी और ट्रांस फैट का उपयोग किया जाता है। इसे रेगूलर खाने से व्यक्ति को सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लगातार सूजन बने रहने से त्वचा कोशिकाओं के बनने और टूटने की प्रक्रिया को तेज कर देती है। इससे सोरायसिस के लक्षण और भी खराब हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: सोरायसिस के कारण हो गई है सूजन, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

How Ultra Processed Foods Are Linked To Psoriasis In Hindi: ऐसे में एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचने या उनके लक्षणों को गंभीर होने से बचाने के लिए डाइट में घर का बना पौष्टिक आहार ही शामिल करना चाहिए। इसके लिए सुबह के समय योग, प्राणायाम और मेडिटेशन करने से भी स्किन डिजीज के लक्षणों में आराम मिल सकता है। यदि आपको सोरायसिस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो ऐसे में तुरंत जंक फूड, शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं। साथ ही, सही समय पर डॉक्टर से संपर्क करें और इलाज शुरू कराएं।

Read Next

ऑयल पुलिंग से मुंह ही नहीं शरीर की कई समस्याएं होती हैं दूर, जानें इससे होने वाले फायदे

Disclaimer