Doctor Verified

सोरायसिस के कारण हो गई है सूजन, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

सोरायसिस त्वचा से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इसमें व्यक्ति को सूजन और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। आगे जानते हैं कि सोरायसिस में सूजन को कम करने के लिए क्या करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
सोरायसिस के कारण हो गई है सूजन, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

सोरायसिस त्वचा से संबंधी समस्या है। इसमें व्यक्ति की त्वचा मोटी और सूखने लगती है। काफी हद तक यह रैशेज की तरह से दिखाई देती है। साथ ही, इसमें स्किन पपड़ी बनकर निकलने लगती है। यह एक ऑटोइम्यून रोग है, इसमें खुजली और दर्द भी महसूस हो सकता है। यह समस्या व्यक्ति को किसी भी हिस्से पर   हो सकती है। सामान्य रूप से सोरायसिस घुटनों, कोहनी, पीठ, स्कैल्प और पैरों पर ज्यादातर देखने को मिलता है। यह समस्या तब होती है, जब व्यक्ति का इम्यून सिस्टम खुद की ही स्वस्थ कोशिकाओं को नष्ट करने लगता है। फिलहाल, इस रोग के सटिक कारणों का पता नहीं चला है। इसमें त्वचा पर सूजन के लक्षण भी देखने को मिलते हैं। यह लक्षण त्वचा की समस्या को और अधिक बढ़ा सकते हैं। इस लेख में जानते हैं कि सोरायसिस होने पर गंभीर सूजन को कैसे मैनेज करना चाहिए। इस लेख में यशोदा अस्पताल के इंटरनरल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एपी सिंह से जानते हैं कि सोरायसिस में होने वाली सूजन को कम करने के लिए क्या उपाय अपनाने (Tips to Manage Chronic Inflammation With Psoriasis) चाहिए? 

सोरायसिस में गंभीर सूजन को कैसे मैनेज करें? - How To Manage Chronic Inflammation With Psoriasis In Hindi

संतुलित आहार का सेवन करें 

सोरायसिस में इंफ्लेमेशन (सूजन) को नियंत्रित करने में आहार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। ऐसे में आप एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त चीजों को शामिल करें। इसके लिए आप अलसी के बीज और अखरोट को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, फल और सब्जियों में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स (Take antioxidants fruits and vegetables) भी त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इस दौरान आप जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें। 

how to manage chronic inflammation with psoriasis

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें 

नियमित एक्सरसाइज न केवल आपकी फिटनेस को बनाए रखती है, बल्कि सूजन को भी कम करती है। हर सप्ताह कम से कम 30 मिनट मीडियम फास्ट एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है। सूजन को कम करने के लिए स्ट्रेचिंग वाले योगासन कर सकते हैं। इसके अलावा, स्ट्रेंथ को बनाए रखने के लिए एरोबिक को भी लाइफस्टाइल में शामिल (Regular Exercise) कर सकते हैं। स्विमिंग और साइकिलिंग से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और सूजन में कम करने में मदद मिलती है। 

तनाव को कम करें

सोरायसिस में स्ट्रेस, तनाव, चिंता और एंग्जाइटी की वजह से सूजन बढ़ सकती हैं या लंबे समय तक बनी (manage your stress) रह सकती है। इससे बचने के लिए आप मेडिटेशन करें। गहरी सांस वाले योगासन से व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक आराम मिलता है। इसके अलावा हल्के संगीत सुनें। इससे भी तनाव कम होता है। 

वजन नियंत्रित रखें

अधिक वजन होने से शरीर में इंफ्लेमेशन की समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि फैट सेल्स सूजन को बढ़ाने वाले केमिकल्स को रिलीज करती हैं। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से वजन को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है और सूजन को नियंत्रित करना आसान (control your weight) हो जाता है। साथ ही, सोरायसिस के लक्षण कम हो जाते हैं। 

पर्याप्त नींद लें 

पूरी नींद न लेने से सोरायसिस और सूजन दोनों ही स्थिति प्रभावित हो सकती है। पर्याप्त नींद लेने (take complete sleep) से शरीर को आराम मिलता है और सूजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। हर रोज 7 से 8 घंटें की नींद लेनी चाहिए। इसके अलावा सोने से पहले कंप्यूटर या मोबाईल के आगे समय न बिताएं। 

इसे भी पढ़ें: सोरायसिस होने पर नजर आते हैं ये 5 शुरुआती लक्षण, ऐसे करें इससे बचाव

How To Manage Chronic Inflammation With Psoriasis: सोरायसिस के साथ क्रोनिक इंफ्लेमेशन का मैनेज करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सही जीवनशैली और आहार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव को कम करना और स्वस्थ आदतें अपनाकर आप न केवल सोरायसिस के लक्षणों को नियंत्रित कर सकते हैं, बल्कि इंफ्लेमेशन को भी कम कर सकते हैं। इस दौरान आपको धूम्रपान और शराब से भी दूरी बनानी चाहिए। यदि, सूजन अधिक है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए बिलकुल न करें ये 7 गलतियां, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं भी होंगी दूर

Disclaimer