आजकल लोग ओरल हेल्थ सुधारने को लेकर भी जागरूक होते जा रहे हैं। यही कारण है कि वह नियमित रूप से दिन में दो बार सुबह और शाम को ब्रश करते हैं। इससे मुंह की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। आमतौर पर बचपन से ही दो बार ब्रश करने की आदत डाली जाती है। इससे दांत पीले नहीं होते हैं और खाना दांतों के बीच नहीं जमता है। हालांकि, अब बात ब्रशिंग तक सीमित नहीं रही है। एक समय में लोग माउथवॉश का ज्यादा इस्तेमाल किया करते थे, लेकिन अब लोगों को ज्यादा नेचुरल विकल्प मिल चुका है। इस प्राकृतिक या यूं कहें कि आयुर्वेदिक प्रक्रिया को करने से दांतों ही नहीं शरीर को भी फायदे हो सकते हैं। जी हां, हम यहां ऑयल पुलिंग के बारे में बात कर रहे हैं। इस प्रक्रिया से सेहत को होने वाले लाभों पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार सावलिया ने एक पॉडकास्ट वीडियो में बात की है। आइए जानते हैं कि इस इंस्टाग्राम वीडियो में डॉक्टर ने क्या बताया है।
ऑयल पुलिंग क्या है?
जैसा कि हमने आपको बताया कि ऑयल पुलिंग एक प्राचीन आयुर्वेदिक तकनीक है। इस प्रक्रिया में तेल को मुंह में घुमा कर कुल्ला किया जाता है। रोजाना ऑयल पुलिंग करने से दांत साफ हो जाते हैं। इसके साथ ही, मुंह की बदबू दूर होती है और मसूड़े मजबूत हो जाते हैं।
ऑयल पुलिंग कैसे की जाती है?
ऑयल पुलिंग करने के लिए आप सुबह उठकर किसी भी तेल को चुन सकते हैं। अब अपने मुंह में आवश्यकतानुसार तेल भरकर पूरे मुंह में इधर-उधर घुमाएं। इस तरह तेल से कुल्ला आप कम से कम 15-20 मिनट तक करना चाहिए। कुल्ला करते वक्त आप तेल को बीच में ना थूकें और इसे निगलने की भूल न करें। अब तेल को कुल्ला करने के बाद ब्रश कर लें। ये प्रक्रिया आपको रोजाना दोहरानी है। अगर आप चाहें, तो दिन में 2 बार ऑयल पुलिंग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Oil Pulling Benefits: ऑयल पुलिंग करने से दूर होती हैं ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं, जानें इसके फायदे और तरीका
ऑयल पुलिंग में किन तेलों का इस्तेमाल करें?
ऑयल पुलिंग करने के लिए आमतौर पर चार तेलों का इस्तेमाल किया जाता है-
नारियल का तेल
ऑलिव ऑयल
सरसों का तेल
तिल का तेल
ऑयल पुलिंग से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं
मेंटल हेल्थ में होगा सुधार
डॉ. दीक्षा ने बताया कि ऑयल पुलिंग पर हुई कई रिसर्च बताती हैं कि ये प्रक्रिया मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बता दें कि ऑयल पुलिंग का सीधा संबंध दिमाग से नहीं होता है। मगर मुंह के बैक्टीरिया दिमाग तक पहुंचकर इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, ऑयल पुलिंग की करने से मुंह के बैक्टीरिया को बाहर निकाला जा सकता है। ऐसे में ब्रेन को होने वाले नुकसानों से बचाया जा सकता है।
चेहरे पर आएगा निखार
ऑयल पुलिंग की प्रक्रिया स्किन के लिए फायदेमंद होती है। बता दें कि इस आयुर्वेदिक प्रक्रिया को नियमित रूप से करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है, जिससे त्वचा में नेचुरल निखार आता है।
इसे भी पढ़ें- ऑयल पुलिंग के नुकसान: सही तरीके से न करें तो नुकसान भी पहुंचा सकती है ऑयल पुलिंग तकनीक
फोकस करने में मिलेगी मदद
जैसा हमने आपको बताया कि ऑयल पुलिंग करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होता है। इससे फोकस करना आसान होता है। साथ ही, इंसान अच्छा महसूस कर सकता है।
पाचन में सुधार करता है
ऑयल पुलिंग पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद होती है। इससे कब्ज समेत पेट की कई अन्य समस्याओं से राहत मिल सकती है।
हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है
ऑयल पुलिंग से हार्ट हेल्थ को फायदा होता है। जब आप अपने मुंह में तेल घुमाते हैं, तो यह लार में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। इससे आप भोजन के अच्छे विकल्पों को चुनते हैं, जो आपके दिल को हेल्दी रखते हैं।
View this post on Instagram
ऑयल पुलिंग की प्रक्रिया से शरीर को अन्य फायदे होते हैं। इस बात पर डॉक्टरों और विशेषज्ञों की एकमत राय नहीं है। हालांकि, यह आयुर्वेदिक ओरल हेल्थ के लिए अच्छी है। इस प्रक्रिया की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं। आपको ऑयल पुलिंग करते हुए इस बात का ख्याल रखना है कि तेल को निगलना नहीं है।