How Can People Manage Their A1C Levels: ब्लड टेस्ट से कई तरह की बीमारियों का पता लगाया जाता है। ठीक ऐसे ही ब्लड के हीमोग्लोबिन में मौजूद शुगर के स्तर की जांच के लिए हीमोग्लोबिन A1C जांच की जाती है। इसे ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन (glycated hemoglobin) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक तरह का ब्लड टेस्ट है, जो व्यक्ति के पिछले 2 से 3 महीनों में ब्लड शुगर (ग्लूकोज) के स्तर का औसत प्रदान करता है। जब रक्त में ग्लूकोज मौजूद होता है, तो यह लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) में हीमोग्लोबिन से बंध जाता है, जिससे ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन (HbA1c) बनता है। लाल रक्त कोशिकाओं का जीवनकाल लगभग 120 दिनों का होता है, इसलिए A1C परीक्षण इस अवधि के दौरान औसत रक्त शर्करा के स्तर को बताता है। इससे डायबिटीज के टेस्ट और जांच के लिए किया जाता है। इस लेख में नारायणा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर गौरव जैन से जानते हैं कि हीमोग्लोबिन A1C को मैनेज कैसे किया जाता है।
हीमोग्लोबिन के A1C लेवल को कैसे मैनेज करें - How Can People Manage Their A1C Levels In Hindi
हीमोग्लोबिन के A1C लेवल यह बताता है कि आपके रक्त में शुगर का स्तर क्या है और इसे कैसे मैनेज किया गया है। सामान्य A1C स्तर 5.7% से कम होता है, जबकि 5.7% से 6.4% तक प्रीडायबिटीज और 6.5% या उससे अधिक स्तर डायबिटीज की स्थिति को बताता है। आगे जानते हैं कि A1C स्तर को कैसे मैनेज किया जा सकता है।
हेल्दी डाइट - Healthy Diet
A1C स्तर को मैनेज करने के लिए आपको डाइट में कई तरह के बदलाव करने पड़ सकते हैं।
- इसको मैनेज या नियंत्रित करने के लिए आप कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाले आहार को डाइट में शामिल करें। इसके लिए आप साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियां, और फल जैसे सेब और संतरा आदि का सेवन कर सकते हैं।
- चीनी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करें। रोजाना कोल्ड ड्रिंक्स और जंक फूड लेने से बचें।
- प्रोटीन का सेवन अधिक मात्रा में करें। इसके लिए आप अंडे, मछली, चिकन, टोफू और दालों का सेवन कर सकते हैं।
नियमित रुप से एक्सरसाइज या व्यायाम करें - Regular Exercise
हीमोग्लोबिन के A1C लेवल को नियंत्रित करने के लिए आप लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं।
- इसके लिए आप रोजाना ऐरोबिक एक्सरसाइज जैसे 30 मिनट की सैर, साइक्लिंग, या तैराकी आदि कर सकते हैं।
- वेट ट्रेनिंग से मांसपेशियां मजबूत बनती है और इससे ग्लूकोज उपयोग में सुधार होता है।
- तनाव को कम करने के लिए आप योग और मेडिटेशन कर सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।
पर्याप्त नींद लेना आवश्यक - Proper Sleep
शरीर के अंगों के कार्यों में सुधार के लिए आप रोजाना पर्याप्त नींद लेना शुरू करें। नींद की कमी से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जो हीमोग्लोबिन A1c बढ़ने का कारण बन सकता है। हर रात 7-8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।
शराब और धूम्रपान से बचें - Avoid Alcohol And Smoking
शराब और धूम्रपान न केवल आपके ब्लड शुगर को प्रभावित करते हैं, बल्कि यह आपकी सेहत पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज भी बन सकती है जोड़ों में दर्द का कारण, डॉक्टर से जानें दोनों में संबंध
How Can People Manage Their A1C Levels : A1C स्तर को मैनेज करना आसान नहीं है, लेकिन सही लाइफस्टाइल को अपनाने और नियमित देखभाल से यह संभव हो सकता है। इसे मैनेज करने के लिए नियमित रूप से दवाएं लें और रेगूलर जांच कराएं। अगर, किसी अन्य तरह की परेशानी हो रही है तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें।