Can Irregular Eating Cause Constipation: अक्सर कहा और सुना जाता है कि कब्ज की शिकायत खराब जीवनशैली और खानपान की बुरी आदतों के कारण होती है। अगर व्यक्ति अपनी लाइफस्टाइल में अच्छी आदतें, जैसे टाइम से सोना, पर्याप्त नींद लेना, स्ट्रेस न लेना, समय से खाना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना को अपनाएं, तो कब्ज की शिकात दूर हो सकती है। इसी तरह, डाइट में फाइबर बेस्ड चीजें ज्यादा लेने से बाउल मूवमेंट में सुधार हो सकता है। लेकिन, कई बार देखने में आता है कि व्यक्ति सब चीजें सही तरह से फॉलो कर रहा है, इसके बावजूद कब्ज की समस्या परेशान कर रही है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? कुछ लोगों का कहना हे कि अगर व्यक्ति की जीवनशैली सही है, लेकिन खानपान अनियमित है, तो भी कब्ज की शिकायत हो सकती है। क्या वाकई ऐसा होता है या फिर यह महज एक मिथक है? आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या अनियमित खानपान के कारण कब्ज हो सकता है?- Can Irregular Eating Cause Constipation In Hindi
अगर व्यक्ति को कब्ज की शिकायत रहती है या फिर मल त्यागने की प्रक्रिया के दौरान काफी तकलीफ होती है, तो इसके पीछे विभिन्न कारणों को जिम्मेदार माना जा सकता है। हालांकि, सवाल ये है कि क्या वाकई अनियमित खानपान के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है? इस संबंध में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की राय है, "हां, यह सच है कि अनियमित खानपान भी कब्ज में योगदान दे सकता है? लेकिन, अनियमित खानपान को पूरी तरह कब्ज के लिए जिम्मेदार माना जाना सही नहीं है। वैसे भी इस संबंध में अब तक पर्याप्त शोध नहीं हुए हैं। जरूरत है कि इस बारे में और भी अध्ययन किए जाएं। आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि कुछ खास किस्म के फूड आइटम्स कब्ज बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जैसे, अगर आप फ्राइड, प्रीज्वर्ड और जंक फूड का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं और डाइट भी इर्रेगुलर है, तो कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। यही नहीं, अनियिमत खानपान के कारण बॉडी में न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है, जो अन्य बीमारियों के लिए जिम्मेदार हो सकती है। ऐसे में हर व्यक्ति को चाहिए कि लाइफस्टाइल के साथ-साथ खानपान की आदतों में भी सुधार करें। खाना हमेशा समय से खाएं और पोर्शन साइज पर भी ध्यान दें। ओवर ईटिंग करने बचें।"
इसे भी पढ़ें: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए जीवनशैली में करें ये 5 बदलाव, पेट से जुड़ी समस्याएं हो जाएंगी दूर
हेल्दी डाइट लेने के टिप्स- Tips For Healthy Eating In Hindi
हेल्दी डाइट फॉलो करने के लिए यहां दिए गए टिप्स को आजमाएं-
- अपनी डाइट को हमेशा रेगुलर रखें और डाइट में फलां तथा सब्जियों को शामिल करें।
- अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो डाइट में फिश और चिकन जैसी चीजें शामिल करें। लेकिन, इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं।
- अपनी डाइट से सैच्युरेटेड फैट और शुगर को पूरी तरह से निकाल बाहर करें। इन्हें पचाना मुश्किल होता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
- अपनी डाइट में कम से कम मात्रा में नमक रखें। नमक में सोडियम होता है। अगर आप सोडियम का इनटेक ज्यादा करते हैं, तो इससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।
All Image Credit: Freepik