Doctor Verified

क्या सुबह उठते ही काढ़ा पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें

Best Time To Drink Kadha: काढ़ा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या सुबह उठते ही इसका सेवन करना सही है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सुबह उठते ही काढ़ा पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें


Can We Drink Kadha In Morning: पुराने समय में लोग अधिकतर बीमारियों का इलाज घरेलू नुस्खों से ही करते थे। इन्हीं देसी नुस्खों में शामिल होता था घर में बनने वाला काढ़ा। आज भी कई घरों में लोग छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए काढ़े का सेवन करते हैं। खांसी-जुखाम की समस्या हो या एसिडिटी की, काढ़ा फायदेमंद माना जाता है। कुछ लोग बॉडी डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी मेंटेन करने के लिए भी काढ़े का सेवन करते हैं। वहीं कई लोग सुबह खाली पेट काढ़े का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या यह सच में हेल्दी है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि पीतमपुरा (दिल्ली) के मधुबन डाइट क्लिनिक की डायटिशियन मनोनिता जैन से। 

kadha

क्या सुबह खाली पेट काढ़ा पीना सुरक्षित है? Can We Drink Kadha Empty Stomach

सुबह खाली पेट काढ़ा पीना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर जब आप इसमें गर्म तासीर वाले मसाले एड करते हैं। गर्म मसालों के सेवन से आपका पाचन खराब हो सकता है। साथ ही, आपको उल्टी और मतली जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है।  इसलिए सुबह खाली पेट काढ़ा पीने से परहेज रखें। 

काढ़ा पीने का सही समय क्या है? Best Time To Drink Kadha

अगर आपको खांसी-जुकाम की समस्या है, तो आप रात में सोने से पहले थोड़ा काढ़ा पी सकते हैं। इसके अलावा नाश्ते के बाद या शाम के स्नैक्स में भी काढ़ा लिया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- लौंग का काढ़ा पीने के फायदे, नुकसान और बनाने का तरीका

एक बार में कितनी मात्रा में काढ़ा पीना सुरक्षित है? How Much Kadha Safe To Consume 

कई लोग दिन में एक से ज्यादा बार काढ़ा पीते हैं। जबकि दिन में एक बार काढ़ा पीना आपके लिए सुरक्षित है। सर्दियों के दौरान आप दिन में दो बार काढ़ा ले सकते हैं। लेकिन अगर आप एक से ज्यादा बारे काढ़ा लेते हैं, तो आपको पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। काढ़े का ठीक प्रकार सेवन करने के साथ आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसलिए एक बार में आधा कप से ज्यादा काढ़े का सेवन न करें। 

सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए? Best Drinks To Consume In Empty Stomach

गुनगुना पानी पिएं- Consume Warm Water

सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। साथ ही, अगर आपको कब्ज या एसिडिटी रहती है, तो इसके सेवन से आपको पाचन संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलेगी। गुनगुना पानी पीने से बॉडी को डिटॉक्स होने में भी मदद मिलती है। 

सब्जियों का जूस पिएं- Vegetable Juice

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए आप सब्जियों का जूस भी पी सकते हैं। जूस बनाने के लिए आप खीरा, गाजर, आंवला, चुकंदर, नींबू या घीया और करेले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- वायु प्रदूषण से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पिएं ये खास काढ़ा, जानें इसके फायदे और रेसिपी

भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स लें- Soaked Nuts

सुबह के समय भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स लेने से आपमें दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। इससे आप एनर्जेटिक और एक्टिव महसूस करेंगे. साथ ही, आपको जल्दी भूख भी नहीं लगेगी। इसलिए रातभर के लिए कुछ ड्राई फ्रूट्स पानी में भिगोकर रखें। 

डिटॉक्स वॉटर लें- Consume Detox Water

सुबह उठकर आप सबसे पहले डिटॉक्स वॉटर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप जीरा, अजवाइन या सौंफ का पानी ले सकते हैं। 

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है।  ज्यादा जानने के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें। 

Read Next

Wheat Roti in Diabetes: क्या डायबिटीज के मरीज रात में गेहूं की रोटी खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer