Doctor Verified

गर्मियों में मुलेठी का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें डाइट में शामिल

Mulethi Kadha In Summer: गर्मियों में मुलेठी का काढ़ा पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलती है। जानें इसके सेवन के शरीर को क्या फायदा होता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में मुलेठी का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें डाइट में शामिल


Can We Drink Mulethi Every Day: शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजे खाना जरूरी है। गर्मियों के दौरान वातावरण में तापमान ज्यादा होता है। ऐसे में उन चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर को ठंडक मिल सके। कुछ लोग सेहत के लिए रोज काढ़ा पीते हैं। लेकिन अधिकतर काढ़े में गर्म तासीर वाली चीजें इस्तेमाल की जाती हैं। जिस कारण गर्मियों में इनका सेवन शरीर को नुकसान भी कर सकता है। ऐसे में आप मुलेठी का काढ़ा डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह आयुर्वेदिक काढ़ा पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी फायदे मिलते हैं। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ विनोदा कुमारी से। 

mulethi

गर्मियों में मुलेठी का काढ़ा पीने के फायदे- What Are The Benefits of Mulethi Kadha

शरीर को ठंडा रखता है- Keeps The Body Cool

मुलेठी का तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। जिन लोगों को लू लग जाती है या बॉडी हीट रहती है, वो मुलेठी का रोज सेवन कर सकते हैं। यह काढ़ा शरीर को ठंडक देने में मदद करता है।

पाचन तंत्र स्वस्थ रखता है- Keep Digestion Healthy

मुलेठी का काढ़ा पेट की गर्मी शांत करता है। ठंडी तासीर होने के कारण यह एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं खत्म करता है। अगर आपको गर्मियों में पाचन संबंधित समस्याएं अधिक रहती हैं, तो आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया तेज होती है और पाचन संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं। 

इसे भी पढ़ें- गर्मी में मुलेठी खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

गला साफ करता है- Clear The Throat

खांसी-जुखाम की समस्या में भी मुलेठी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से गले की खराश ठीक होती है। अगर आपको कफ या गले में दर्द की परेशानी है, तो इसके सेवन से आपको राहत मिल सकती है। 

बॉडी डिटॉक्स होती है- Detox The Body

मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बॉडी से टॉक्सिन निकालने में मदद करते हैं। इससे इन्फेक्शन और बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही गर्मियों में इम्यूनिटी भी बनी रहती है। 

मुंह के छाले ठीक करे- Cure Mouth Ulcers

अगर गर्मियों में आपको भी मुंह में छाले आ जाते हैं, तो आप यह काढ़ा पी सकते हैं। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म करता है। इससे छाले और दांतों से जुड़ी समस्या कम होती है। 

इसे भी पढ़ें- मुलेठी का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

मुलेठी का गाढ़ा कैसे बनाएं- How To Make Mulethi Kadha

सबसे पहले पैन में एक बड़ा कप पानी डालकर उबालें। अब इसमें मुलेठी का टुकड़ा डालकर उबालें। अगर आपको मिठास चाहिए तो इसमें थोड़ा मिश्री पाउडर मिला सकते हैं। आखिर में इसमें तुलसी और पुदीने की पत्तियां भी एड करें। पानी आधा रह जाने तक पकाएं और हल्का ठंडा होने पर सर्व करें। आप इसका सेवन दिन में कभी भी कर सकते हैं। इसे सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले भी ले सकते हैं। 

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डाइट में शामिल करें। 

 

Read Next

कब्ज से राहत पाने के लिए खाएं ये 5 देसी मील, जल्द मिलेगी राहत

Disclaimer