Doctor Verified

कब्ज से राहत पाने के लिए खाएं ये 5 देसी मील, जल्द मिलेगी राहत

Foods To Relieve Constipation: क्या आपको भी अक्सर कब्ज की समस्या रहती है? जानें ऐसे में आपको किन चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज से राहत पाने के लिए खाएं ये 5 देसी मील, जल्द मिलेगी राहत


What To Eat When Constipated And Bloated: खराब खानपान के कारण आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है। इसके कारण आपको अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप दिनभर बैठे रहते हैं और कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करते, तो इससे भी आपको कब्ज हो सकता है। इसके अलावा, बॉडी डिहाइड्रेट होना भी कब्ज का कारण बन सकता है। ऐसे में डाइट अच्छी होना सबसे ज्यादा जरूरी है। खाने में फाइबर और फैट्स कम होने से भी आपको कब्ज हो सकता है। लेकिन कई ऐसे भारतीय व्यंजन हैं, जो आपको कब्ज से जल्द राहत दे सकते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट के चीफ मेडिकल ऑफिसर बबीना एनएम से।

desi dish

कब्ज से राहत पाने के लिए बनाएं ये भारतीय व्यंजन- Indian Meals To Get Relief From Constipation

मूंग दाल खिचड़ी- Moong Dal Khichdi

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए मूंग दाल खिचड़ी अच्छा विकल्प है। मूंग दाल और चावल जल्दी पच जाते हैं। इसमें कार्ब्स और प्रोटीन अधिक होता है जिससे पेट भी भरा रहता है। अगर आपको अक्सर कब्ज रहता है, तो आप डिनर में खिचड़ी खा सकते हैं। इससे पाचन क्रिया भी तेज होती है। साथ ही, अगले दिन मलत्याग में मुश्किल नहीं होती है।

मिक्स दलिया- Mix Daliya

अगर आप डिनर हल्का करते हैं तो आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। कब्ज के दौरान आप दलिया भी खा सकते हैं। इसमें फाइबर होने के साथ प्रोटीन भी होता है। इसके सेवन से आपको हैवी फील नहीं होगा। इसमें आप कई सारी सब्जियां डालकर बनाएं। इससे दलिया का स्वाद भी बढ़ेगा। साथ ही, आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- गैस, कब्ज और एसिडिटी को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

मसाला छाछ- Masala Chaach

कब्ज में आप छाछ बनाकर भी पी सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा। मसाला छाछ से आपको अपच और एसिडिटी से भी जल्द राहत मिलेगी। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन क्रिया स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर आपका कुछ हैवी खाने का मन नहीं, तो आप छाछ पी सकते हैं। इसे आप लंच या डिनर टाइम में एंजॉय कर सकते हैं। 

दूध में घी- Milk and Ghee

दूध में घी मिलाकर पीना पुराना देसी नुस्खा है। इससे आपको कब्ज से तुरंत राहत मिलेगी। घी में हेल्दी फैट्स होता है। वहीं दूध के साथ मिलाकर पीने से मलत्याग आसान हो जाता है। इसे आप दिन में कभी भी ले सकते हैं। साथ ही, इसका सेवन खाली पेट भी किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- पुरानी कब्ज से परेशान हैं तो राहत के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, आसानी से साफ होगा पेट

वेजिटेबल सूप- Vegetable Soup

कब्ज से राहत पाने के लिए वेजिटेबल सूप भी परफेक्ट मील है। आप अपनी मनपसंद किसी भी सब्जी को इसमें डाल सकते हैं। इसे आप लंच या डिनर कभी भी ले सकते हैं। इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जिससे कब्ज की समस्या ठीक होती है। 

इन बातों का रखें ख्याल

  • अपना वाटर इंटेक ज्यादा रखें। क्योंकि शरीर में पानी की कमी भी कब्ज का कारण बन सकती है। 
  • अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फाइबर एड करें। क्योंकि फाइबर होने से आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ होगा। 
  • डाइट में मौसम के मुताबिक सब्जियां और फल शामिल करें। क्योंकि ये चीजें आपका पाचन स्वस्थ रखेंगी।

Read Next

शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है चिली ऑयल, जानें कैसे करें इसका सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version