Doctor Verified

कब्ज से राहत पाने के लिए करें ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, जल्द दिखेगा असर

Exercise To Relieve Constipation: क्या आपको भी अक्सर कब्ज की समस्या रहती है? जानें इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ स्ट्रेंचिंग एक्सरसाइज।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज से राहत पाने के लिए करें ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, जल्द दिखेगा असर


Does Stretching Help With Constipation: खराब खानपान की आदतें कब्ज की समस्या का कारण बन सकती हैं। अगर आप बहुत ज्यादा जंक या तला-भूना मसालेदार खाते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। यह कब्ज की समस्या का कारण भी बनने लगता है। इसके अलावा, लाइफस्टाइल के जुड़ी आदतें जैसे फिजिकल वर्कआउट न करना या ज्यादा तनाव लेने से भी पाचन क्रिया पर असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप कुछ स्ट्रेंचिंग एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको कब्ज की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। स्ट्रेंचिंग एक्सरसाइज से पेट की मसल्स पर असर पड़ता है, जिससे मलत्याग आसान बनता है। इस बारे में जानकारी देते हुए योग एक्सपर्ट काम्या ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऐसे 5 स्ट्रेंचिंग एक्सरसाइज बताई गई हैं, तो कब्ज में असरदार साबित हो सकती हैं। आइये लेख में जानें इन स्ट्रेंचिंग एक्सरसाइज के बारे में। 

constipation

कब्ज की समस्या में असरदार होती हैं ये स्ट्रेंचिंग एक्सरसाइज- Stretches to Reduce Constipation

पवनमुक्तासन- Pawanmuktasana

पवनमुक्तासन करने से शरीर के निचले हिस्से में पर असर पड़ता है। इससे पेट पर दवाब पड़ता है, जिससे पेट की चर्बी कम होने लगती है। इससे पेट की गैस बाहर आती है। पेट पर दवाब पड़ने से कब्ज में भी राहत मिलती है।  

सुप्त मत्स्येन्द्रासन- Supta Matsyendrasana

इस आसान को करने से पीठ और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। यह पेट के अंगों को उत्तेजित करने में मदद करता है। इससे पीठ के दर्द से भी राहत मिलती है। पेट पर दवाब पड़ने से शरीर से विषाक्त पदार्थ भी बाहर आते हैं। साथ ही यह पेट और पेल्विक अंगों में ताजा खून पहुंचाता है। इस आसन को आपको दोनों तरफ बार-बार करना है।

इसे भी पढ़ें- ब्लोटिंग और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें ये 3 योगासन, मिलेगा आराम 

वज्रासन में बैठें- Sit in Vajrasana

वज्रासन में बैठकर पांच मिनट बेली ब्रीदिंग करने से आपको कई फायदे मिलेंगे। इससे पेट के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह योगासन पाचन और कब्ज के लिए भी अच्छा है। यह शरीर के आंतरिक अंगों की मसाज भी करता है।

परिवृत्त सुखासन- Parivrtta Sukhasana

इस आसन के अभ्यास से पेट और कमर दोनों पर असर पड़ता है। इससे पेट के आस-पास की चर्बी भी कम होती है। यह बॉडी में सर्कुलेशन बढ़ाकर बॉडी डिटॉक्स में भी मदद करता है। इससे किडनी और पेट पर प्रभाव पड़ता है और मलत्याग करना आसान होता है। इस आसन को आपको दोनों तरफ पांच बार करना है। 

तितली आसन- Titli Asana

यह आसन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अभ्यास से कब्ज से राहत मिलती है। इससे पाचन क्रिया तेज होती है और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी फायदे मिलते हैं। 

इसे भी पढ़ें- कब्‍ज से छुटकारा द‍िलाने में मदद करता है एचएमएफ रूल (HMF Rule), एक्‍सपर्ट से जानें क्‍या है यह

कब्ज से राहत पाने के लिए टिप्स

    • ज्यादा देरी से डिनर न करें और डिनर के बाद वॉक जरूर करें। इससे खाना पचेगा और आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी।
    • अपनी डाइट में ज्यादा फाइबर एड करें। इससे खाना जल्दी पचेगा। साथ ही, खाने से पहले गुनगुना दूध जरूर पियें। 
    • अपना डेली रूटीन एक ही रखें। टॉयलेट जाने का समय भी न बदलें। 
    • इन योगासन के नियमित अभ्यास से आपको कई फायदे मिलेंगे। अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही ये एक्सरसाइज करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kamya | Yoga & Lifestyle (@yogawithkamya_)

Read Next

क्या रनिंग करने से घुटनों पर बुरा असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version