कब्ज दूर करने के लिए घर पर बनाएं ये 5 चूर्ण, रात को खाकर सोएं, सुबह होगा पेट साफ

Homemade Churna for Constipation: अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो घर पर बने ये 5 चूर्ण खाना फायदेमंद हो सकता है। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 07, 2023 01:15 IST
कब्ज दूर करने के लिए घर पर बनाएं ये 5 चूर्ण, रात को खाकर सोएं, सुबह होगा पेट साफ

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Homemade Churna for Constipation in Hindi: कब्ज आजकल की एक बेहद आम समस्या है। खराब खान-पान, फाइबर की कमी और एक्टिव लाइफस्टाइल न होने की वजह से अधिकतर लोग कब्ज से परेशान हैं। कब्ज तब होता है, जब व्यक्ति के लिए मल त्याग करना काफी मुश्किल या दर्दनाक हो जाता है। कब्ज बनने पर मल काफी कठोर और सख्त हो जाता है। ऐसे में मल त्याग करते हुए खून आ सकता है, स्थिति पीड़ादायक हो सकती है। ऐसे में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अकसर लोग मार्केट में मिलने के लिए चूर्ण या पाउडर का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर पर भी कब्ज से छुटकारा दिलाने वाले चूर्ण बना सकते हैं। आप रोज रात को होममेड चूर्ण बनाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। इससे सुबह आपका पेट आसानी से साफ होगा। तो चलिए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं कब्ज के लिए होममेड चूर्ण के बारे में-

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए होममेड चूर्ण- Homemade Churna for Constipation in Hindi

jeera powder for constipation

1. जीरा पाउडर

जीरे में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। आपको बता दें कि फाइबर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट की प्रक्रिया को तेज करता है। साथ ही एंजाइम स्त्राव को भी उत्तेजित करता है। इसलिए जीरे का उपयोग नैचुरल लैग्जैटिव के रूप में किया जाता है। ऐसे में अगर आपको कब्ज की शिकायत है, तो जीरे का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। जीरा पाचन विकारों को ठीक करने में सक्षम होता है। इसके लिए आप जीरे को भून लें और इसका पाउडर तैयार कर लें। अब गुनगुने पानी के साथ रात को सोते समय एक चम्मच जीरा पाउडर खा लें। इससे सुबह आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- अगर कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो ट्राई करें ये 5 आसान टिप्स, जल्द होगी समस्या दूर

2. आंवला पाउडर

रात को सोते समय आंवला पाउडर खाना भी काफी लाभकारी होता है। आंवला फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। ऐसे में अगर आप आंवला पाउडर का सेवन करेंगे, तो इससे मल त्याग को बढ़ावा मिल सकता है। आंवला पाउडर खाने से आंतों की सूजन कम होती है। आंवला पाउडर आंतों की सफाई करके शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आप रात को सोते समय आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो डिनर करने के एक घंटे बाद भी आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। 

3. मेथी पाउडर

मेथी को कब्ज का एक बेहद कारगर घरेलू उपाय माना जाता है। इसलिए अगर आपको भी अकसर ही कब्ज की शिकायत रहती है, तो आप रात को पानी के साथ मेथी पाउडर का सेवन कर सकते हैं। मेथी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो मल को नरम बनाता है। इससे मल त्याग में भी आसानी होती है। आपको बता दें कि मेथी में कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन्स और जिंक भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। 

saunf powder for constipation

4. सौंफ पाउडर

अगर आप रात को सोते समय सौंफ का पाउडर खाएंगे, तो भी कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, सौंफ के बीजों में एनेथोल नामक कंपाउंड होता है, जो आंतों की मांसपेशियों को आराम दिलाता है। साथ ही गैस और एसिडिटी में भी आराम दिलाता है। सौंफ के बीजों का पाउडर कब्ज को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप सौंफ के बीजों का पाउडर बना लें और रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।  

इसे भी पढ़ें- कब्ज से छुटाकारा पाना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

5. हरड़ पाउडर

हरड़ का पाउडर भी कब्ज से छुटकारा दिला सकता है। आपको बता दें कि प्राचीन काल से ही कब्ज और पाचन विकारों को ठीक करने के लिए हरड़ का उपयोग किया जाता है। हरड़ मल त्याग को बढ़ावा देता है। इसलिए अगर आपको कब्ज बनी है, तो हरड़ के पाउडर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि हरड़ लैग्जैटिव के रूप में काम करता है, जो कब्ज को ठीक करता है। 

अगर आपको भी कब्ज है, तो आप रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ आंवला, हरड़, मेथी, सौंफ और जीरा पाउडर का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर लंबे समय से कब्ज की शिकायत है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

Disclaimer