.jpg)
कब्ज रहने से शरीर में कई बीमारियां होती हैं। कब्ज खराब आदतों ,पानी की कमी, फाइबर युक्त आहार की कमी और गलत लाइफस्टाइल के कारण हो सकती है। कई लोगों में भोजन के बाद वॉक न करना भी कब्ज को बढ़ा सकता है। कब्ज रहने के कारण पेट पूरी तरह साफ नहीं होता। कब्ज रहने से उदासी, आलस और थकान बनी रहती है, जिस कारण व्यक्ति का मन कही नहीं लग पाता। अधिकतर लोग इस तरह की परेशानी से बचने के लिए कई तरह की दवाईयों का सेवन करते हैं। लेकिन दवाईयों का अधिक सेवन शरीर में कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में आपको ऐसी घरेलू और नैचुरल चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे कब्ज की समस्या आसानी से ठीक हो जाए। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें, जिनको शामिल करने से कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।
एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस हमारी स्किन, बालों और हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। कब्ज की शिकायत होने पर दो चम्मच एलोवेरा जूस 2 चम्मच पानी के साथ मिलाकर पिएं। इसका सेवन आप जूस और नारियल पानी के साथ भी कर सकते हैं। ध्यान रखें एलोवेरा जूस का सेवन खाली पेट करना है। अगर आप पहली बार एलोवेरा जूस का सेवन कर रहे हैं, तो थोड़ी मात्रा में ही इसका सेवन करें। एलोवेरा पाचन-तंत्र को ठीक करता है।
बादाम
बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बादाम में प्रोटीन, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मौजूद होते हैं, जो कब्ज बनने नहीं देते। बादाम को अपनी डाइट में शामिल करने से आंतों से मल आसानी से बाहर आता है, जिससे कब्ज की शिकायत नहीं होती। बादाम का सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते है। वयस्कों को एक दिन में 4 से 5 बादाम और बच्चों को 2 से 3 बादाम ही दें। बादाम का इस्तेमाल हलवा, दलिया और किसी डेजर्ट बनाने में भी कर सकते हैं।
किशमिश
फाइबर से भरपूर किशमिश मल को सॉफ्ट बनाते हैं, जिससे मलत्यागआसानी से होने में मदद मिलती है। किशमिश का सेवन करने के लिए 10 से 15 किशमिश को रात में नॉर्मल पानी में भिगो दें। अब इन किशमिश को खाली पेट सुबह सेवन करें। किशमिश कब्ज दूर करने के साथ आपकी हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में मौजूद लैक्सेटिव और इन्फ्लेमेटरी गुण कब्ज की समस्या को दूर करते हैं। ऑलिव ऑयल में फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है, जो खाना पचाने में मदद करता है और हृदय रोग के खतरों को भी कम करता है। कब्ज से छुटाकारा पाने के लिए खाली पेट 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल पी लें। ऑलिव ऑयल का सेवन पानी में नींबू के साथ मिलाकर भी किया जा सकता हैं।
इसे भी पढ़ें- मॉनसून डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बचाएंगे मौसमी बीमारियों से
चिया सीड्स
चिया सीड्स कब्ज और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकते हैं। चिया सीड्स में फैटी एसिड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, कैल्शियम, मैगनीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम आदि पाए जाते हैं। चिया सीड्स मल को पतला और और नरम बनाते हैं, जिससे कब्ज में आराम मिलता है।
All Image Credit- Freepik