जब भी सर्दियों में नट्स खाने की बात आती है तो बदाम, काजू के साथ-साथ किशमिश का नाम भी जरूर आता है। किशमिश सर्दियों में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होती हैं। वहीं इसके अंदर कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, ऊर्जा, फाइबर, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ई, विटामिन के आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो किशमिश को और पौष्टिक बना देते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में किशमिश से जुड़े कई सवाल आते हैं जैसे किशमिश की तासीर कैसी होती है या 1 दिन में किशमिश का कितना सेवन करना चाहिए। ऐसे में आज का लेख इन्हीं सवालों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से किशमिश से जुड़े कुछ सवाल जवाब से अवगत कराएंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - कैसी होती है किशमिश की तासीर?
किशमिश की तासीर गर्म होती है। यही कारण होता है कि सर्दियों में किशमिश का सेवन ज्यादा किया जाता है।
टॉप स्टोरीज़
2 - कितनी मात्रा में करना चाहिए किशमिश का सेवन?
बता दें कि हर शरीर की प्रकृति अलग होती है। ऐसे में व्यक्ति को अपनी डाइट में किशमिश को जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है। वहीं इससे जुड़ी एक रिसर्च भी सामने आई है, जिसके मुताबिक व्यक्ति एक दिन में 50 से 100 ग्राम किशमिश का सेवन कर सकता है। संबंधित रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
इसे भी पढ़ें- किशमिश को बनाएं अपना ब्यूटी सीक्रेट, बेदाग-निखरी त्वचा पाने के लिए इन 6 तरीकों से करें इस्तेमाल
3 - किशमिश को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें?
किशमिश को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए आप उसे कांच के जार में बंद करके फ्रिज में रख सकते हैं। ध्यान रहे कि डिब्बे में नमी नहीं रहनी चाहिए वरना किशमिश गल सकती है।
4 - किशमिश और शहद को एक साथ खाने से क्या होता है?
यदि व्यक्ति किशमिश को शगद में भिगोकर खाता है तो इससे ना केवल हृदय गति बढ़िया बनी रह सकती है बल्कि हृदय से संबंधित समस्या या तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्या से भी राहत मिल सकती है। मधुमेह पीड़ित रोगियों को किशमिश और शहद का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।
5 - किशमिश के ज्यादा सेवन से क्या होता है?
किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा ही कुछ किशमिश के साथ भी है। यदि व्यक्ति किशमिश का सेवन जरूरत से ज्यादा कर लेता है तो इससे एलर्जी की समस्या, वजन बढ़ने की समस्या, गैस की समस्या, डायरिया की समस्या या टाइप 2 डायबिटीज की समस्या आदि का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- रात को सोने से पहले किशमिश खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे खाना चाहिए इसे
6 - खाली पेट किशमिश खाने से क्या होता है?
यदि खाली पेट किसी भी चीज का सेवन किया जाए तो सेहत को दोगुना फायदा हो सकता है। ऐसा ही कुछ किशमिश के साथ भी है। यदि किशमिश का सेवन खाली पेट किया जाए तो पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि किशमिश सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन इसकी अधिकता से सेहत के लिए अधिक नुकसानदेह भी होती हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपनी डाइट में किशमिश को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है। वहीं यदि आपको किशमिश से एलर्जी होती है तो किशमिश को अपनी डाइट से तुरंत निकाल दें। वरना सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
इस लेख में फोटोज़ pixabay से ली गई हैं।