मॉनसून डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बचाएंगे मौसमी बीमारियों से

Monsoon Diet in Hindi: मॉनसून का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों को लेकर आता है। इन फूड्स को शामिल करके आप बीमारियों से बच सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बचाएंगे मौसमी बीमारियों से


मॉनसून अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। मॉनसून में दस्त, पेट खराब, फ्लू, खांसी, बुखार और फंगस  इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस मौसम में बाहर के खाने को अवॉयड करना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि घर का बनाफ्रेश खाना ही खाएं।। मॉनसून में हेल्दी रहने के लिए आप मक्का के दाने, अंडा, मौसमी फल और अदरक अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मक्का के दाने

मॉनसून के मौसम में बाजार में भुट्टा या मक्का के दाने खूब मिलते  हैं। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते  हैं। मक्का में फाइबर पाया जाता है,  जिसे खान से कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसमें फैट नहीं होता जिस कारण से आपको इसे खाने पर फैट की टेंशन नहीं होगी। इसमें विटामिन बी 1, बी9 और विटामिन सी पाया जात है। मक्का के दाने को डेली अपनी डाइट में शामिल करने पर आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन डायबीटिज वाले मरीज ना करें।

अंडा

अंडे प्रोटीन से भरपूर होते  हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर यह हमारी  इम्यूनिटी को बढ़ाता है, साथ ही ये हमारी रोगों से लड़ने में मदद भी करता है। अंडे में विटामिन ए, डी और बी1 पाया जाता है। अंडा हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।  

मौसमी फल 

बरसात के मौसम में बाजार में जामुन, आलू बुखारा, चेरी, नाशपाती और सेब काफी मिलते हैं। ये सभी फल हमें बीमारियों से लड़ने की ताकत  देते हैं, साथ ही हमारी हेल्थ को हेल्दी  रखते हैं। इस मौसम में तला-भुना खाने से बचना चाहिए। फल आसानी से पच भी जाते है, साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। सेब में भरपूर फाइबर्स मौजूद होते हैं, जो हमारे पेट के लिए काफी अच्छा है। जामुन डायबीटिज वाले मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। इसमे कैलोरीज भी काफी कम होती हैं।

सत्तू

सत्तू पेट  फूलने और अपच जैसी समस्याओं में काफी फायदेमंद माना जाता है। मॉनसून में पेट की बीमारी काफी परेशान करती है। ऐसे में नियमित सत्तू का सेवन हेल्थ के लिए काफी अच्छा हो सकता है। सत्तू में आयरन,  प्रोटीन, कैल्शियम, और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते  हैं, जो कि सेहत के लिए काफी जरूरी होते  हैं। 

इसे भी पढ़ें- Monsoon Diet Plan: मानसून में कैसा होना चाहिए आपका ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर, विस्‍तार जानिए अपना डाइट प्‍लान

अदरक

अदरक हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाती है, जो मॉनसून में हमारी मौसमी बीमारियों से हमारी रक्षा करती  है। अदरक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं,, जो सर्दी, गले की खराश और खांसी में काफी लाभदायक है। इसका प्रयोग चाय, काढ़ा और सब्जी बनाने में भी कर सकते  हैं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

खाना खाने के बाद आप भी पीते हैं ठंडा पानी? जानें इसके 5 नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version