अगर आप खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते हैं, तो संभल जाइए। ऐसा करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ठंडे पानी का सेवन करने से पित्ताशय यानी गॉलब्लैडर को भी नुकसान पहुंचता है। ज्यादा ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। इस लेख में हम आपको भोजन करने के बाद ठंडा पानी पीने के नुकसान बताएंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
1. इम्यूनिटी घटती है
खाने के साथ ठंडा पानी पी लेने से भोजन में मौजूद पोषक तत्व शरीर तक नहीं पहुंच पाते। भोजन के पोषक तत्व शरीर को न मिल पाने के कारण इम्यूनिटी धीरे-धीरे घटने लगती है। इम्यूनिटी घटने से आप आसानी से बीमारियों के संपर्क में आ सकते हैं। ठंडा पानी, पेट में मौजूद एसिड के संपर्क में आ जाते हैं जिससे पेट संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या ज्यादा पानी पीने से भी शरीर में बढ़ सकती है सूजन? जानें एक्सपर्ट की राय
2. शरीर में फैट बढ़ता है
ठंडा पानी पीने के कारण शरीर में फैट की मात्रा बढ़ती है। ठंडा पानी पीने के कारण, जो खाना आपने खाया है उसमें मौजूद फैट को शरीर रिलीज नहीं कर पाएगा और शरीर सुस्त महसूस होगा।
3. कब्ज होना
खाने के बाद ठंडा पानी पीने से कब्ज (constipation) की समस्या हो सकती है। ठंडा पानी पीने से पेट की बड़ी आंत में सिकुड़न आ जाती है। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है। ठंडा पानी, स्टूल को कठोर करता है जिससे स्टूल पास करने से परेशानी होती है।
4. गले में खराश
खाने के बाद ठंडा पानी पी लेने के कारण गले में खराश हो सकती है। इससे जुकाम के लक्षण नजर आ सकते हैं। गले में बलगम जमा होने के कारण गले में खराश और दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही आवाज भी भारी हो सकती है।
5. शरीर को एनर्जी नहीं मिल पाती
अगर आप खाने के बाद ठंडा पानी पिएंगे, तो खाने से मिलने वाली पर्याप्त ऊर्जा शरीर को नहीं मिलेगी। खाने के बाद ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म रेट धीमा हो जाता है। इसके कारण शरीर को एनर्जी नहीं मिल पाती।
खाने के एक घंटे बाद और पहले आप एक गिलास पानी पिएं। लेकिन खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से बचें। आप रूम तापमान पर पानी का सेवन करें। पानी की गुणवत्ता पर भी गौर करें।