सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत जरूरी है। शरीर के लिए ऑक्सीजन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी पानी पीना भी है। मानव शरीर का 65% से अधिक पानी से बना है। पानी हमारे खून में, कोशिकाओं में, तंत्रिकाओं में, हड्डियों में यानी पूरे शरीर में मौजूद है। अगर आप पर्याप्त पानी का सेवन नहीं करते हैं शरीर के सभी अंगों लिवर, किडनी, हृदय, मस्तिष्क आदि को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। अगर हम पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं तो इससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाता है, जो आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है।
आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते सुना होगा? लेकिन क्या पानी पीने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकता है। आयुर्वेदिक चिकत्सक डॉ. अल्का विजयन (BAMS - Thyroid & Gynaecological Hormone) की मानें तो अगर पानी का सेवन सही तरीके से नहीं किया जाता है तो यह शरीर में सूजन को ट्रिगर कर सकता है (Can Water Trigger Inflamation In Hindi)। आपके मन में यह सवाल उठ सकता है कि ऐसा कैसे संभव है, सभी डॉक्टर्स तो कहते हैं कि पानी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन यह वाकई सच है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
इन 5 स्थितियों में पानी पीने से हो सकती है सूजन (Can Water Trigger Inflamation In Hindi)
1. पानी को बिना उबाले पीने से
उबला हुआ पानी बिना उबले हुए पानी की तुलना में टूटने या पचने में आसान होता है। अगर किसी व्यक्ति का पाचन कमजोर है और मेटाबॉलिज्म धीमा है तो इस स्थिति में बिना उबला पानी पीने से शरीर में सूजन हो सकती है।
2. सुबह के समय बहुत अधिक पानी पीने से
सुबह के समय कफ काल होता है। दिन की शुरूआत के समय बहुत ज्यादा पानी पीने से शरीर में कफ बढ़ता है और पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।
इसे भी पढें: बालों के लिए सुपरफूड्स: घने और मजबूत बाल चाहिए तो जरूर खाएं ये 6 चीजें
3. फ्लेवर्ड पानी का सेवन
अगर पानी में ऐसी जड़ी-बूटियां डालते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य को फायदे से अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। जैसे अगर आप पानी में अधिक नींबू मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो इससे पित्त असंतुलन होता है जिसके बादर शरीर में सूजन हो सकती है।
4. वर्काउट के बीच में पानी पीना
वर्कआउट के बीच में पानी पीना नुकसानदायक हो सकता ह। आप एक-दो घूंट पानी पीते हैं तो यह बिल्कुल ठीक है। लेकिन अगर आप ज्यादा पानी पीते हैं तो यह आपके शरीर की गर्मी को कम करता है या अग्नि को प्रभावित करता है, जिससे आपकी आंतों में सूजन हो सकती है।
5. भूख लगने पर पानी पीना
अगर आप भूख लगने पर पानी का सेवन करते हैं तो यह सिर्फ आपकी भूख को ही प्रभावित नहीं करता है, यह आपके पेट और आंत में सूजन को ट्रिगर कर सकता है।
View this post on Instagram
पानी के कारण सूजन होने पर शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण
- सुबह उठने के बाद सूजन होना
- पानी पीने के बाद ब्लोटिंग
- मुंह में अत्यधिक लार आना
- जोड़ों में जलन और दर्द (जैसे: गाउट)
- धीमा मेटाबॉलिज्म (लंबे समय तक भोजन पचने में देरी)
इसे भी पढें: चेहरे पर झाइयों का कारण बन सकती है इन 4 विटामिन्स की कमी, जानें बचाव के लिए क्या खाएं
पानी के सेवन का सरी तरीका क्या है?
- पानी को सही जड़ी-बूटियों के साथ उबालें, उसके बाद सेवन करें
- थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सेवन करें
- बुखार और मौसम का तापमान अधिक होने पर गुनगुना पानी पिएं
All Image Source: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version