Expert

बालों के लिए सुपरफूड्स: घने और मजबूत बाल चाहिए तो जरूर खाएं ये 6 चीजें

Superfoods For Hairs In Hindi: बालों के बेहतर विकास के लिए अच्छा और संतुलित आहार बहुत जरूरी है, लंबे, घने और मजबूत बालों के लिए खाएं ये सुपरफूड्स।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों के लिए सुपरफूड्स: घने और मजबूत बाल चाहिए तो जरूर खाएं ये 6 चीजें

बालों का झड़ना, रूसी और कमजोर बाल कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनका सामना हम में से ज्यादातर लोग करते हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में बालों की ये समस्याएं बहुत आम हैं। साथ ही कुछ लोगों के बाल भी बहुत धीरे-धीरे बढ़ते हैं। खानपान ठीक न होना और खराब जीवनशैली इनका एक बड़ा कारण हैं। यहां तक कि बालों के ग्रोथ रुकने की सबसे बड़ी वजह पोषक तत्वों की कमी होती है। इसके अलावा अनुवांशिक कारण और उम्र भी बालों की ग्रोथ को धीमा करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने और बालों विकास को बढ़ावा देने के लिए लोग तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में मौजूद ज्यादातर हेयर केयर प्रोडक्ट्स केमिकल से भरे होते हैं, जो आपके बालों को फायदे से अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अब सवाल यह है कि बालों की इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपके पास क्या विकल्प है? बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। न्यूट्रिशनिष्ट जूही कपूर की मानें तो कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करने से भी बालों को मजबूत बनाने और उनके विकास को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको स्वस्थ बालों के लिए 6 सपरफूड्स (Superfoods For Hairs In Hindi) के बारे में बता रहे हैं।

Superfoods For hair

लंबे, घने और मजबूत बालों के लिए 6 सुपरफूड्स  (Superfoods For Hairs In Hindi)

1. दही का सेवन करें

दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है जो आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन यह आपके बालों के विकास के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दही में थोड़ा मीठा या नमक मिलाकर इसका सेवन करें। साथ ही फ्रिज में रखी हुई दही खाने से भी परहेज करें। कोशिश करें कि आप कमरे के तापमान पर ही दही का सेवन करें। आपको रोजाना 75-90 ग्राम का सेवन कर सकते हैं।

2. हरी मूंग का सेवन करें

दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। दाल प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं, जो बालों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। मूंग दाल को भिगोकर खाने से बालों की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप अंकुरित दाल या स्प्राउट्स का सेवन करते हैं तो इससे अधिक लाभ मिलेगा। अधिकतम पोषण, अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन और हाई बी विटामिन प्राप्त करने के लिए हरी मूंग को अंकुरित करके इसका सेवन करें। आप 2-3 बड़े चम्मच कच्चे मूंग को अंकुरित करें और इसका सेवन करें।

इसे भी पढें: गलत तरीके से दूध पीने से हो सकती हैं खतरनाक बीमारियां, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

3. किशमिश का सेवन करें

बालों के टूटने या कमजोर होने का एक बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी है। बालों को स्वस्थ रखने और उनके तेजी से विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में आयरन का सेवन करना बहुत जरूरी है। आयरन रक्त में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए बहुत जरूरी है। काली किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। आप सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन कर सकते हैं। रात को 7-8 किशमिश पानी में भिगो दें और सुबह इसका सेवन करलें। इससे बालों के बेहतर विकास में मदद मिलेगी।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@thejuhikapoor)

4. तिल के बीज खाएं

तिल का सेवन करने से आपके बालों को अंदर से मजबूती मिलती है। इसके साथ ही यह झड़ते-टूटते बालों की परेशानी को दूर करता है। साथ ही यह रूसी से छुटकारा दिलाता है और बालों के विकास में सहायता करते हैं। रोजाना 1 चम्मच भुने तिल खाएं। बेहतर पाचन के लिए हमेशा सेवन से पहले अच्छी तरह भून लें। यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

5. अलिव सीड्स या हलीम के बीज का सेवन करें

बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत हैं। बालों के लिए हलीम के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। सर्वोत्तम परिणामों के लिए आप सोते समय दूध या पानी में भिगोकर 1/8 चम्मच हलीम के बीज का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढें: लाल और पीले तरबूज में से कौन है अधिक फायदेमंद? जानें दोनों के पोषक तत्वों और फायदों के बारे में

6. करी पत्ता चबाएं

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए सुबह सबसे पहले 3-5 करी पत्ते चबाएं। करी पत्ता बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को झड़ने से रोकता है और रूसी से छुटकारा दिलाता है।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

चेहरे पर झाइयों का कारण बन सकती है इन 4 विटामिन्स की कमी, जानें बचाव के लिए क्या खाएं

Disclaimer