झड़ते बालों (हेयर फॉल) से छुटकारा पाना है तो आज से अपनाएं ये 7 आदतें, जल्द दूर होगी समस्या

बालों के झड़ने की समस्या अब आम हो गयी है, इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने जीवनशैली में कुछ आदतों को शामिल करना चाहिए।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Jun 21, 2021 19:30 IST
झड़ते बालों (हेयर फॉल) से छुटकारा पाना है तो आज से अपनाएं ये 7 आदतें, जल्द दूर होगी समस्या

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

घने, लंबे और काले बालों की चाहत भला किसकी नहीं होती। लेकिन आज के दौर में आधुनिक जीवनशैली और खानपान की वजह से इन्हें बरकरार रखना बेहद कठिन हो गया है। आज के दौर में लाखों लोग बालों से जुड़ी समस्या से पीड़ित हैं। बालों से जुड़ी समस्या जैसे कम समय में बालों का पकना, बाल झड़ना आदि आम हो गयी है। इन समस्याओं से बचने का अभी तक कोई स्थाई इलाज भी नहीं मिल पाया है। बालों से जुड़ी सबसे कॉमन समस्या बालों का झड़ना (हेयर फॉल) है। इस समस्या से लाखों लोग ग्रसित हैं। बालों के झड़ने (Hair Fall) के पीछे सबसे बड़ा कारण आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण को माना गया है। आज के दौर में बिगड़ते खानपान का भी असर इन पर पड़ता है। झड़ते बालों की समस्या से बचने के लिए अपनी जीवनशैली में कुछ आदतों को बदलना फायदेमंद होगा। आज हम आपको ऐसे ही 8 बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर (Daily Routine to Stop Hair Fall) आप बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

बालों के झड़ने का कारण (Hair Loss Causes)

Daily-Routine-to-Stop-Hair-Fall

बालों के झड़ने की समस्या के पीछे वैसे तो कई कारण हो सकते हैं। लेकिन आज के दौर में ज्यादातर लोगों को यह समस्या असंतुलित खानपान, आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते स्ट्रेस की वजह से हो रही है। आज कल कम उम्र में भी बालों के झड़ने की समस्या भी देखी जा रही है। बालों के झड़ने की समस्या के प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं।

  • आनुवंशिक कारण- अगर किसी भी व्यक्ति के परिवार में बालों के झड़ने की समस्या रही है तो उसकी वजह से भी आने वाली पीढ़ी में लोगों को यह समस्या हो सकती है। यह समस्या ज्यादातर बढ़ती उम्र में होती है। आनुवंशिक कारणों की वजह से पुरुष और महिला दोनों में यह समस्या हो सकती है।
  • हार्मोनल चेंज - हार्मोनल चेंज की वजह से भी लोगों में बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने और हार्मोनल बदलावों की वजह से यह समस्या अक्सर लोगों में देखी जाती है।
  • चिकिसकीय कारण- तमाम लोगों में बालों के झड़ने की समस्या के पीछे गर्भावस्था, मेनोपॉज, थायराइड आदि भी हो सकती है। ऐसी स्थितियों में दी जाने वाली दवाओं की वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं।
  • तनाव - तनाव और चिंता की वजह से बालों का झड़ना होता है। कोई भी व्यक्ति जो अधिक तनाव या चिंता की स्थिति में होता है उसे यह समस्या झेलनी पड़ सकती है। हालांकि तनाव और चिंता की वजह से बालों का झड़ना अस्थाई होता है।
  • असंतुलित खानपान - असंतुलित खानपान को भी बालों के झड़ने की समस्या के पीछे बड़ा कारण माना गया है। बालों के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी से भी बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं।

हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 7 आदतें (Daily Routine to Stop Hair Fall)

Daily-Routine-to-Stop-Hair-Fall

बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव फायदेमंद होता है। आप इन 7 आदतों को अपनाकर बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

1. बालों के लिए जरूरी विटामिन्स का करें सेवन (Vitamins for Hair Loss)

बालों के लिए विटामिन सबसे जरूरी तत्व होता है। विटामिन की कमी से बालों के झड़ने की समस्या भी होती है। अगर आपको भी बालों के झड़ने की समस्या हो रही है तो पर्याप्त मात्रा में बालों के लिए जरूरी विटामिन्स का सेवन करें। बालों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी विटामिन सी और विटामिन डी माने जाते हैं। आप इनकी प्रचुर मात्रा वाले खाद्य पदार्थों, फलों और सब्जियों का सेवन कर बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ग्रीन टी और चावल के पानी से बनाएं ये खास हेयर पैक, कमजोर बाल हो जाएंगे मजबूत और दूर होगा बालों का झड़ना

2. प्रोटीन (Protein for Hair Loss)

बालों के रोम प्रोटीन से ही बनें होते हैं। इन्हें केराटिन नाम से जाना जाता है। शरीर में अमीनो एसिड की कमी से प्रोटीन और केराटिन का निर्माण प्रभावित होता है जिसकी वजह से बालों के झड़ने की समस्या देखी जाती है। प्रोटीन की प्रचुर मात्रा वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बालों के झड़ने की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। आप प्रोटीन के लिए अंडे, मछली, डेयरी उत्पाद, बीन्स, नट्स आदि का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के लिए स्पेशल मैंगो फेस मास्क और हेयर मास्क, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें फायदे और बनाने का तरीका

3. जिनसेंग (Ginseng for Hair Loss)

हेयर फॉल की समस्या के पीछे शरीर में जिनसेंग की कमी भी हो सकती है। जिनसेंग में कुछ फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो स्कैल्प पर बालों के विकास में मदद करते हैं। इसलिए ऐसी समस्या में जिनसेंग की प्रचुर मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद होता हैव् आप अपने चिकित्सक से सलाह लेकर जिनसेंग का सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

4. नियमित साफ-सफाई (Regular Washing)

Daily-Routine-to-Stop-Hair-Fall

आलों के झड़ने की समस्या के पीछे साफ-सफाई भी अहम कारण होती है। बालों में गंदगी और प्रदूषण की वजह से भी बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए बालों और स्कैल्प को साफ रखना बेहद जरूरी होता है। बालों को टूटने से बचाने के लिए आपको नियमित रूप से बालों के लिए जरूरी शैम्पू और कंडीशनर की सहायता से सफाई करनी चाहिए। आप अपने बालों के हिसाब से शैम्पू या कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों का स्टाइल, कलर और लुक बदलने का बेस्ट तरीका है 'हेयर रिबॉन्डिंग', जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानी

5. बालों की स्टाइल (Hair Style)

Daily-Routine-to-Stop-Hair-Fall

आपके बालों की स्टाइल की वजह से भी बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है, इसलिए बाल टूटने या झड़ने की समस्या से बचने के लिए इसपर भी ध्यान देना चाहिए। महिलाओं में पोनीटेल और तंग चोटी की वजह से उनके बालों की जड़ें खिंच जाती है और लंबे समय तक यही स्टाइल रखने से बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो सकती है। हीट स्टाइलर्स, जैसे कर्लिंग या स्ट्रेटनिंग आइरन, बालों के शाफ्ट को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं अतः इसका इस्तेमाल भी सोच समझ कर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या कोरोना से ठीक होने के बाद होती है बाल झड़ने की समस्या? एक्सपर्ट से जानें क्या है सच्चाई

6. खोपड़ी की मालिश (Scalp Massage)

लंबे समय तक बालों में तेल न लगाने और मसाज न करने से भी बालों का झड़ना शुरू हो सकता है। यही कारण है कि पुराने समय में सरसों के तेल से बालों और खोपड़ी की मालिश जरूर की जाती थी। अगर आप भी लंबे समय से बालों के झड़ने की समस्या का अनुभव कर रहे हैं तो तेल से खोपड़ी की मालिश करना फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से मालिश करने से बालों के विकास में फायदा मिलता है। अगर आप चाहें तो बादाम, लेवेंडर या टी ट्री आयल से अपने खोपड़ी और बालों की मसाज कर सकते हैं। रोजाना सुबह अपने खोपड़ी का तेलों से मसाज करने से आपके बालों के स्‍कैल्‍प को डीटॉक्‍स करने में मदद मिलती है और बालों के ग्रोथ में तेजी भी आती है।

7. स्ट्रेस कम करें (Reduce Your Stress)

स्ट्रेस और चिंता भी बालों के झड़ने की कारण होती है, हालांकि यह अस्थाई कारण मानी जाती है। जो व्यक्ति अधिक तनाव में रहता है उसके बाल जल्दी झड़ने शुरू हो जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको स्ट्रेस और चिंता को कम करना होगा। इसके लिए आप नियमित रूप से व्यायाम और योग आदि का सहारा ले सकते हैं। चिंता को कम करने के लिए खानपान का संतुलित होना भी जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: घर पर तैयार करें दही और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क, बालों की कई परेशानियों को कर सकता है दूर

वैसे बालों के झड़ने की समस्या हर व्यक्ति में अलग-अलग कारणों से हो सकती है। और हर स्थिति में इसका उपचार और बचाव भी अलग होता है। लेकिन ये कुछ बातें हैं जिनको अपनाकर आप बालों के टूटने और झड़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं। आपके बालों के स्वस्थ के लिए भी इन बातों का पालन करना फायदेमंद होता है। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे और लोगों को शेयर जरूर करें।

Read More Articles on Hair-Care in Hindi

Disclaimer