
गर्मियों में आम खाना सभी को पसंद है। वहीं आम का रस और मैंगों शेक शरीर को ताजगी से भर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम से बना फेस मास्क या हेयर मास्क त्वचा के दाग धब्बे दूर करने में बेहद उपयोगी है? जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर कैसे आम से फेस के लिए मास्क (mango mask for Skin) और बालों के लिए मास्क तैयार (mango mask for hair) कर सकते हैं। साथ ही जानेंगे कि इन मास्क को बनाने की विधि क्या है? और इसके फायदे क्या हैं? इसके लिए हमने श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा (Consultant Dermatologist Dr. T.A.Rana) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

मैंगो फेस मास्क
1 - मैंगो फेस मास्क बनाने के लिए आपके पास मैंगो के कुछ टुकड़े, बेसन, पिसा हुआ बदाम, शहद होना जरूरी है।
2 - अब सबसे पहले सारी सामग्री को एक कटोरे में मिलाएं और एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
3 - बने मिश्रण को 5 मिनट रखने के बाद, उसमें गुलाब जल की कुछ बूंदे मिलाएं।
4 - अब पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करें और गर्दन त्वचा आदि पर लगाएं।
5 - लगाने के बाद मास्क को 20 से 25 मिनट बाद अच्छे से धो लें।
फायदे - आप इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं। यह आम से बना मास्क व्यक्ति को ट्रैनिंग से बचाता है। साथ ही त्वचा को जवां और चमक बनाए रखने में मददगार है। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की स्किन धूप के कारण झुलस जाती है, वे इस मास्क के इस्तेमाल से अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- खूबसूरत और हेल्दी त्वचा के लिए 8 स्किन केयर सीक्रेट्स
मैंगो हेयर मास्क
1 - इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपके पास आम के टुकड़े, दही और अंडे की जर्दी होनी जरूरी है।
2 - अब सारी सामग्री को एक कटोरी में अच्छे से मिलाएं।
3 - अब ब्रश के माध्यम से पेस्ट को जड़ों और बालों में अच्छी तरीके से लगाएं।
4 - इस मास्क को तकरीबन आधा घंटे के लिए जड़ों और बालों में लगा छोड़ दें।
5 - जब मास्क सूख जाए तो अपने बालों को सादे पानी से धो लें।
फायदे - आप इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। बता दें, आम के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है। वहीं इसके अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट न केवल बालों को मजबूत बनाते हैं बल्कि उनकी प्राकृतिक चमक भी लौट आती है।
इसे भी पढ़ें-बीयर के प्रयोग से दूर की जा सकती हैं स्किन से जुड़ी ये 4 समस्याएं, डॉक्टर से जानें इसे कैसे करें इस्तेमाल
एक्सपर्ट से जानें
एक्सपर्ट कहते हैं कि आम के अंदर जो विटामिन ए पाया जाता है वह कोलेजन की मात्रा को बढ़ाता है। वहीं आम के अंदर पाए जाने वाला विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ बनाता है। ऐसे में अगर आप टैनिंग, झुर्रियां, काले धब्बे आदि समस्याओं से परेशान हैं तो आम के अंदर पाए जाने वाले एंटी एजिंग गुण आपकी इस समस्या को दूर करने में बेहद मददगार हैं।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदु से पता चलता है कि आम से बने मास्क आपके बालों और त्वचा में नई जान डाल सकते हैं। लेकिन अगर आपको आम से एलर्जी है या आप आम की किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो आम का मास्क अपनी त्वचा पर उपयोग करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये लेख हमने श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा (Consultant Dermatologist Dr. T.A.Rana) से बातचीत पर आधारित है।
Read More Articles on grooming in hindi
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version