Fri Sep 11, 2026 | 09:08 PM IST

Doctor Verified

नींबू का बीज निगलने से क्या होता है? डॉक्टर से जानें

नींबू का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन लोग गलती से इसका बीज भी खा लेते हैं, यहां जानें अगर आप नींबू के बीज निगल लें तो क्या होगा?

नींबू आपको लगभग हर भारतीय की किचन में मिल जाएगा, इसका उपयोग कई तरीकों से किया जाता है। दाल का स्वाद बढ़ाने से लेकर नींबू से तरह-तरह की ड्रिंक्स और अचार भी बनाया जाता है। नींबू सिर्फ खाने और पीने की चीजों में ही इस्तेमाल नहीं होता है बल्कि इसके स्किन की रंगत भी निखारी जाती है और बालों की समस्याएं भी दूर होती हैं। नींबू सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। नींबू में लगभग 50 मिलीग्राम विटामिन C होता है जो एक व्यक्ति की रोजाना जरूरत की आधी मात्रा है। विटामिन C स्किन के लिए कोलेजन बनाने में मदद करता है, इसके साथ ही आयरन को भी एब्सॉर्ब करने में मददगार साबित होता है। नींबू का रस ही नहीं, इसका छिलका भी कई तरीकों से उपयोग में लाया जाता है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि गलती से नींबू के बीज खाने के साथ पेट में चले जाते हैं। इस लेख में हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानेंगे कि नींबू का बीज निगलने से क्या होता है?

नींबू के बीज खाने से क्या होता है? What happens if you eat lemon seeds

अगर आप ने गलती से नींबू (lemon) का बीज निगल लिया है और इसके बाद लगातार ये सोच रहे हैं कि क्या नींबू के बीज नुकसानदेह है (Is it harmful to swallow lemon seeds) तो डरने की कोई बात नहीं है, यह बीज बिना पचे ही आपके पाचन तंत्र (digestive system) से निकलकर आपके मल के साथ बाहर निकल जाएगा। ऐसे में न तो आपको नींबू के बीज से कोई नुकसान पहुंचेगा और न ही इससे कोई पोषण मिलेगा। वहीं अगर आपने गलती से नींबू का बीज खाने के साथ चबाकर निगल लिया है तो भी डरने की बात नहीं है क्योंकि इसमें कोई भी जहरीला पदार्थ नहीं पाया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो। 

lemonseeds

इसे भी पढ़ें: क्या चेहरे पर गुलाब जल में नींबू मिलाकर लगा सकते हैं? जानें किस स्किन टाइप पर लगाना चाहिए और किस पर नहीं?

नींबू के बीज के फायदे- Benefits of lemon seeds

  • नींबू के बीजों से बने तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसके इस्तेमाल से चेहरे पर दाग-धब्बे कम होते हैं और निखार आता है। नींबू के बीज का तेल (lemon seed oil) मुहांसों को कम करता है, इसका नियमित इस्तेमाल करने से चेहरे पर होने वाले छोटे दाने भी गायब हो सकते हैं।
  • नींबू के बीजों का इस्तेमाल स्किन पर स्क्रब की तरह भी किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आप नींबू के बीजों को इकट्ठा कर के इसे दरदरा पीस लें, अब इसमें शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और इससे चेहरे और हाथ-पैर पर स्क्रब करें। नींबू के बीजों से बना स्क्रब आपकी डेड स्किन को रिमूव करेगा।
  • कुछ लोगों के नाखूनों के आसपास फंगल इंफेक्शन की समस्या हो जाती है, जिसके कारण खुजली और जलन भी होती है। इसमें नींबू के बीजों से बना तेल फायदेमंद साबित होता है, नींबू के बीजों का तेल फंगल इंफेक्शन को कम करता है। 

निष्कर्ष

अगर आपने गलती से नींबू का बीज निगल लिया है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह बीज आमतौर पर शरीर में पचता नहीं है और प्राकृतिक रूप से मल (What happens if you eat 1 lemon seed) के साथ बाहर निकल जाता है। नींबू के बीज में कोई भी ऐसा जहरीला तत्व नहीं होता जो सेहत को नुकसान पहुंचा सके। यहां तक कि अगर आप इसे चबाकर भी निगल लें, तब भी यह हानिकारक नहीं है। हालांकि, इन बीजों से कोई विशेष पोषण लाभ नहीं होता, इसलिए जानबूझकर इन्हें खाने की सलाह नहीं दी जाती।

All Images Credit- Freepik

Read Next

पैर के तलवे में जलन क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और राहत पाने के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 29, 2023 18:00 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content